State

पश्चिम रेलवे : 21 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के 394 से अधिक फेरों का परिचालन

मुंबई । ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए और उनकी मांग को पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा विभिन्न गंतव्यों के लिए 21 जोड़ी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार यात्रियों की सुविधा और उनकी अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए 21 जोड़ी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों के 394 से अधिक फेरों को पश्चिम रेलवे द्वारा अधिसूचित किया गया है। इनमें से 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों के लिए हैं, जबकि दिल्ली और उससे आगे के लिए 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें राजस्थान के लिए चलाई जा रही हैं, जबकि दो ट्रेनें दक्षिण के राज्यों के लिए चलाई जा रही हैं। सूरत/उधना से यात्रियों की सुविधा के लिए 5 जोड़ी ओरिजिनेटिंग स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जबकि चार जोड़ी ओरिजिनेटिंग ट्रेनें गुजरात के अन्य स्टेशनों जैसे अहमदाबाद, गांधीधाम और ओखा से चलाई जा रही हैं। इसके अलावा 03 जोड़ी त्योहार विशेष ट्रेनों का विस्तार किया गया है, जिनमें से 02 जोड़ी ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों के लिए है, जबकि एक जबलपुर के लिए है। साथ ही, ट्रेनों की प्रतीक्षा सूची की वास्तविक समय के आधार पर प्रतिदिन निगरानी की जा रही है और यात्रियों की अतिरिक्त संख्या के लिए समय-समय पर मौजूदा ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े जा रहे हैं। इसी प्रकार स्पेशल ट्रेनों की भी योजना बनाई जाएगी।

पश्चिम रेलवे : महेसाणा और पाटन के बीच तीन जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए 29 अप्रैल 2022 से अगली सूचना तक तीन जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। अहमदाबाद मंडल के रेल प्रवक्ता के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। ट्रेन संख्या 09475/9476 महेसाणा-पाटन अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (दैनिक) : ट्रेन संख्या 09475 महेसाणा-पाटन स्पेशल ट्रेन महेसाणा से प्रतिदिन 08.30 बजे चलकर 09:20 बजे पाटन पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09476 पाटन महेसाणा स्पेशल पाटन से प्रतिदिन 16:40 बजे चलकर 17:30 बजे महेसाणा पहुंचेगी। मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन धीनोज, सेलावी, रणुज तथा संखारी स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन संख्या 09481/09482 महेसाणा-पाटन अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (दैनिक) : ट्रेन संख्या 09481 महेसाणा-पाटन स्पेशल महेसाणा से प्रतिदिन 18.05 बजे चलकर 19.00 बजे पाटन पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09482 पाटन-महेसाणा स्पेशल पाटन से प्रतिदिन 07.30 बजे चलकर 08.20 बजे बजे महेसाणा पहुंचेगी। मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन धीनोज, सेलावी, रणुज तथा संखारी स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन संख्या 09483/09484 महेसाणा-पाटन अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (दैनिक) : ट्रेन संख्या 09483 महेसाणा-पाटन स्पेशल महेसाणा से प्रतिदिन 06.05 बजे चलकर 07.05 बजे पाटन पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09484 पाटन-महेसाणा स्पेशल पाटन से प्रतिदिन 19:20 बजे चलकर 20:20 बजे महेसाणा पहुंचेगी। मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन धीनोज, सेलावी, रणुज तथा संखारी स्टेशनों पर रुकेगी। उपरोक्त ट्रेनों में सभी कोच जनरल श्रेणी के अनारक्षित कोच रहेंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button