
बेंगलुरु । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां कहा कि भारत आज प्रशासन और भौतिक व डिजिटल इन्फ्राट्रक्चर के निर्माण एक अलग ही स्तर पर काम कर रहा है। पहले की सरकारें गति को विलासिता और बड़े पैमाने पर काम को जोखिम मानती थी। हमने इस मानसिकता को बिल्कुल बदल दिया है। हम गति को आकांक्षा और पैमाने को राष्ट्र की ताकत मानते हैं। प्रधानमंत्री ने आज दोपहर में बेंगलुरु में एक जनसभा को संबोधित किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले का भारत वर्तमान समृद्ध और तकनीकी रूप से उन्नत भारत से बिल्कुल अलग था। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया कार्यक्रम की सफलता में बेंगलुरु के प्रोफेशनल का बड़ा योगदान है। 5जी तकनीक और यूपीआई इसके उदाहरण है। भारत अपने स्टार्टअप के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है और भारत को स्टार्टअप हब के रूप में स्थापित करने में बेंगलुरु की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। हम बेंगलुरु सहित कर्नाटक के विकास और विरासत दोनों को सशक्त कर रहे हैं। आज कर्नाटक को पहली मेक इन इंडिया वंदे भारत ट्रेन मिली है।
प्रधानमंत्री ने केसीआर रेलवे स्टेशन पर जाकर आज वंदे भारत एक्सप्रेस और भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई और केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, “वंदे भारत एक्सप्रेस इस बात का प्रतीक है कि भारत अब रुक रुक कर चलने वाले दिनों को पीछे छोड़ चुका है और तेजी से दौड़ना चाहता है और हर संभव प्रयास कर रहा है।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट से हमारे सपनों शहरों का बिजनेस पोटेंशियल बढ़ रहा है और नौजवानों को नए अवसर मिल रहे हैं। उनकी सरकार ने एयरपोर्ट का निर्माण कर रही है। 2014 से पहले देश में 70 एयरपोर्ट से आप इनकी संख्या दोगुनी यानी 140 हो गई है।दोपहर में प्रधानमंत्री ने नादप्रभु केंपेगौड़ा की 108 फीट की कांस्य प्रतिमा का भी अनावरण किया। इससे पहले, आज सुबह बेंगलुरु में महार्षि वाल्मीकि और संत कवि कनकदास की प्रतिमाओं को पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि संत कनकदास ने हमारे समाज को मार्गदर्शन दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नादप्रभु केंपेगौड़ा की विशाल प्रतिमा हमें भविष्य में बेंगलुरु भविष्य के भारत के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा देगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले 3 सालों में को फिर से प्रभावित होने के बावजूद कर्नाटक मंत चार लाख करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ है। कर्नाटक को मिलने वाला निवेश केवल आईटी सेक्टर से ही जुड़ा नहीं है बल्कि इसमें बायोटेक और रक्षा क्षेत्र भी शामिल है।(हि.स.)
मोदी ने बेंगलुरू में कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को कई सांस्कृतिक और राजनीतिक निहितार्थ वाली बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया।श्री मोदी हवाई अड्डे से संत कनकदास की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए विधानसभा गये। कनकदास जयंती कुरुबा समुदाय के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण उत्सव है। कनकदास एक दार्शनिक थे और उन्होंने समानता के संदेश फैलाने और समुदाय के उत्पीड़ित वर्ग के उत्थान में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।श्री मोदी ने ऋषि वाल्मीकि की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।
श्री मोदी प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सड़क मार्ग से क्रांतिवीर संगोली रायन्ना रेलवे स्टेशन पहुंचे और चेन्नई-मैसुरु वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। यह देश की पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है और दक्षिण भारत में पहली ट्रेन है। यह ट्रेन मैसूर में पर्यटन को बढ़ावा देने में भी भूमिका निभाएगी।श्री मोदी ने बेंगलुरु केएसआर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव काशी यात्रा ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री ने क्रांतिवीर संगोली रायन्ना रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों का अभिवादन किया।
प्रधानमंत्री ने करीब पांच हजार करोड़ रुपये की लागत से बने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 का भी उद्घाटन और केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 108 फीट की कांस्य केम्पेगौड़ा प्रतिमा (समृद्धि की प्रतिमा) का अनावरण किया।इससे पहले श्री मोदी का हवाई अड्डे पर कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।(वार्ता)



