Astrology & Religion

अयोध्या पहुंच चुका है 155 देशों का जल कलश

अयोध्या । रामजन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन राममंदिर का जलाभिषेक 155 देशों के जल से 23 अप्रैल को समारोह पूर्वक किया जाएगा। अभिषेक के लिए 155 देशों के जल कलश अयोध्या पहुंच चुके हैं। दिल्ली-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस से ये जल कलश बृहस्पतिवार सुबह लाए गए। दिल्ली स्टडी ग्रुप के अध्यक्ष व पूर्व विधायक दिल्ली विजय जौली के प्रयास से 155 देशों का जल एकत्रित हुआ है।

हर देश से आए कलश पर उस देश के झंडे और उसके नाम का स्टिकर लगाया गया है, फिर केसरिया रंग से सजाया गया है। दुनिया भर से आए पवित्र जल को मणिराम दास छावनी के नव निर्मित सभागार में पूजन के बाद राम जन्मभूमि पथ से होकर रामलला के दरबार में ले जाया जाएगा। जहां रामलला के दरबार में पूजन के बाद निर्माणाधीन राममंदिर की चौखट पर दुनिया भर से आए पवित्र जल अर्पित कर दिए जाएंगे।

आयोजन समिति से जुड़े उत्तम बंसल ने बताया कि 23 को सुबह 11:53 से दोपहर 12:45 बजे तक विजया तिथि है। जिसमें शुभ कामों का योग है। बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दौरान जलाभिषेक का कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 15 देशों के राजदूत व सांसद भी आ रहे हैं। अतिथियों का आगमन शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। जलाभिषेक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी के भी शामिल होने की उम्मीद है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button