CrimeState

वलीउल्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल की अपील

प्रयागराज । वाराणसी बम धमाके ने फांसी की सजा पाए दोषी करार आतंकी वली उल्ला ने इस सजा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है। वली उल्ला को अभी हाल ही में ट्रायल कोर्ट से फांसी की सजा सुनाई गई है।आतंकी वली उल्ला ने गाजियाबाद जेल प्रशासन के जरिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में सजा के खिलाफ अपील दाखिल की है। अपील दाखिल कर अपने को निर्दोष साबित करने की कोशिश की गई है तथा फांसी की सजा को गलत कहा गया है। आतंकी के सजा के खिलाफ इस अपील पर अगले सप्ताह सुनवाई होने की उम्मीद है।

सजायाफ्ता वली उल्ला इन दिनों गाजियाबाद की डासना जेल में बंद है। वह मूल रूप से प्रयागराज के फूलपुर इलाके का रहने वाला है। ट्रायल कोर्ट द्वारा फांसी की सजा दिए जाने के बाद वली उल्ला से मिलने उसके परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा है। यही वजह है कि वलीउल्लाह ने गाजियाबाद कि जेल प्रशासन के जरिए हाईकोर्ट में फांसी की सजा के खिलाफ आपराधिक अपील दाखिल की है।

मालूम हो कि वाराणसी सीरियल ब्लास्ट मामले में अदालत ने फैसला सुनाते हुए वलीउल्ला को दोषी करार दिया था। गाजियाबाद की अदालत ने बमकांड के दोषी वलीउल्लाह को फांसी की सजा सुनाई। सात मार्च 2006 को वाराणसी में सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। कोर्ट ने वाराणसी के संकटमोचन मंदिर में विस्फोट व दशाश्वमेध मार्ग पर बम बरामद होने के मामले में वलीउल्लाह को दोषी माना।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button