State

खाई में गिरा वाहन, 12 लोगों की मौत

देहरादून । चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई गिर गया। दुर्घटना में 12 लोगों की मौत की खबर है। मृतकों में 02 महिला शामिल हैं। शव को बरामद कर खाई से ऊपर लाने की कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम घटना स्थल पर रेस्क्यू में जुटी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जनपद चमोली की जोशीमठ तहसील के अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर एक वाहन के गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होने का दुर्भाग्यपूर्ण समाचार प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी, स्थानीय प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्यों का त्वरित रूप से संचालन कर रही है। ईश्वर से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

मुख्यमंत्री धामी ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश भी दिये है। साथ ही दुर्घटना में घायलों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये हैं।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button