Astrology & Religion

वासंतिक नवरात्रि दो अप्रैल से, 10 को नवमी पूजन

हिन्दी महीने में चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होते हैं वासंतिक नवरात्रि

लखनऊ । जगतजननी मां माता दुर्गा की आराधाना के दिन आ गए। वासंतिक नवरात्रि दो अप्रैल से शुरू हो रहे है। हिन्दी महीन के पंचाग के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्रि शुरू हो जाएंगे। फिर अगले दिन नौ दिन माता के पूजन को समर्पित होंगे। 10 अप्रैल को महानवमी पूजन होगा। प्रतिपदा तिथि को सुबह से मध्यान्त तक किसी भी समय कलश स्थापना कर पूजा शुरू कर सकते हैं।

अध्यात्म एवं ज्योतिष शोध संस्थान के अध्यक्ष पं. राधेश्याम शास्त्री ने बताया कि अंग्रेजी कैलेण्डर से दो अप्रैल से नववरात्रि प्रारंभ होंगे। ये वांसतिक नवरात्रि कहलाते हैं। उन्होंने बताया कि हिन्दी महीने के अनुसार चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा वासंतिक नवरात्रि आरंभ होंगे। नवरात्रि के इन विशेष दिनों में माता की पूजा-अर्चना करना श्रेष्ठ फलदायी होता है। नवरात्रि में आचार-व्यवहार से संयमित होकर देवी की पूजा करनी चाहिए।

पं. शास्त्री ने बताया कि इस बार पूरे नवरात्रि है। कोई तिथि न बढ़़ रही है और न ही कोई तिथि घट रही है। पहले दिन प्रतिपदा, तीन अप्रैल को द्वितीया, चार अप्रैल को तृतीया, पांच तारीख को चतुर्थी, छह को पंचमी तिथि, सात अप्रैल को षष्ठी, आठ तारीख को सप्तमी, नौ तारीख को महाष्टमी पूजन होगा और अंत 10 अप्रैल को देवी का महानवमी पूजन किया जाएगा। इसी दिन श्रीराम नवमी भी पड़ेगी।

उन्होंने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को सुबह से मध्यान्ह काल तक किसी भी मुहूर्त में पूजा कर सकते हैं। पूरा समय श्रेष्ठ है। नवमी की पूजा के बाद अपनी परम्परा के अनुसार नवरात्रि व्रत का पारण कर सकते है। प. शास्त्री बताते हैं कन्या पूजन बहुत से भक्त अष्टमी को करते हैं और बहुत से नवमी को भी कर सकते हैं।

राम नवमी पर गांवों में रामोत्सव कार्यक्रम करेगी विहिप

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) चैत्र श्रीराम नवमी के अवसर पर गांव-गांव में रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करेगी। रामोत्सव कार्यक्रम के जरिए विश्व हिन्दू परिषद युवाओं को राम मंदिर आन्दोलन से परिचित करायेगी। श्रीराम महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विहिप के पदाधिकारी प्रखण्ड स्तर पर बैठक कर रहे हैं।विश्व हिन्दू परिषद द्वारा श्रीराम जन्मभूमि के मुक्ति के लिए जो आन्दोलन हुए तब से लेकर अब तक काफी समय व्यतीत हो चुका है। वर्तमान पीढ़ी राम मंदिर आन्दोलन से भलीभांति परिचित नहीं है। इसलिए विहिप ने इस बार रामोत्सव कार्यक्रम पर पत्रक बांटने की योजना बनाई है।

इस पत्रक में श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन की सभी घटनाओं का वर्णन किया गया है। इसमें राम जन्म भूमि के लिए सम्राट विक्रमादित्य द्वारा जीर्णोद्धार कराने से लेकर बाबर के सेनापति मीर बांकी द्वारा मंदिर ध्वस्त करने और उसके बाद हिन्दुओं द्वारा संघर्ष, ढांचा विध्वंस और मंदिर निर्माण की वर्तमान स्थिति के बारे में उल्लेख किया गया है।इसके अलावा इस पत्रक में भगवान राम के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया गया है। पत्रक में भगवान राम को समरसता का प्रतीक और आदर्श राजा बताया गया है। इसी तरह आदर्श भाई,आदर्श पति,आदर्श पुत्र और आदर्श संगठक के रूप में राम के गुणों का वर्णन किया गया है।विश्व हिन्दू परिषद पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने बताया कि भगवान राम का जीवन चरित्र सबके लिए अनुकरणीय है। रामोत्सव कार्यक्रम के जरिए रामत्व का प्रचार किया जायेगा।विहिप की ओर से प्रखण्ड जिला व विभाग स्तर पर रामोत्सव कार्यक्रम करने की योजना बनी है।

चैत्र नवरात्र में रेलवे की पहल, ट्रेनों में मिलेगा व्रत का भोजन

भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी ने चैत्र नवरात्र को ध्यान में रखते हुए दो अप्रैल से ट्रेन में उपवास रखकर सफर करने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल खाना परोसने का फैसला किया है।आईआरसीटीसी ने नवरात्र के दौरान उपवास रख ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए नवरात्र व्रत थाली के नाम से स्पेशल थाली की व्यवस्था की है। यह विशेष थाली पूरी तरह से शाकाहारी होगी। इसके लिए रेलवे ने बुकिंग भी शुरू कर दी है। इस दौरान ट्रेन में यात्रा करने वाले लोग अपने स्पेशल नवरात्रि आहार के लिए खाना आर्डर कर सकते हैं।

आईआरसीटीसी ने 28 मार्च से बुक किए गए आरक्षण टिकटों पर नवरात्र व्रत थाली का विकल्प देना शुरू कर दिया है। इसे टिकट की बुकिंग के साथ चुना जा सकता है। इसी तरह जिन लोगों ने पहले टिकट बुक कराया है और नवरात्र व्रत थाली चाहते हैं, वे ई-केटरिंग या 1323 नंबर पर काल करके खाना बुक कर सकते हैं।आईआरसीटीसी की नवरात्र व्रत थाली में प्याज-लहसुन नहीं होगा। खाने में सामान्य नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही मेन्यू में फास्टिंग फूड में लस्सी, ताजा जूस, फलाहारी पकौड़े, सब्जियां और पूड़ी, फल, चाय, दूध से बनी मिठाइयां, सूखे मेवे की खीर शामिल हैं।

थाली 125 से 200 रुपये में मिलेगी

आईआरसीटीसी ने नवरात्र व्रत थाली की कीमत 125 रुपये से 200 रुपये के बीच रखी है। आईआरसीटीसी राजधानी, दूरंतो, शताब्दी समेत 500 ट्रेनों में यह सुविधा प्रदान कर रही है। विशेष नवरात्रि प्लेट की सुविधा केवल ट्रेनों में ही यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। यह सुविधा स्टेशन पर मौजूद फूड स्टालों पर नहीं मिलेगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button