
नयी दिल्ली :संसद की सुरक्षा में एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है। बुधवार को लोक सभा की कार्यवाही के दौरान अचानक सदन में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब अचानक दर्शक दीर्घा से 2 युवक सदन में कूद पड़े।कूदते ही दोनों युवक आगे की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया।
उस समय सदन में मौजूद सांसदों ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने जूते से कुछ निकालने का प्रयास किया।कई सांसदों ने यह भी बताया कि उस समय सदन के अंदर पीला सा धुंआ भी नजर आया।सांसदों ने दोनों को पकड़ कर सुरक्षाकर्मियों के हवाले किया।सदन की कार्यवाही का संचालन कर रहे पीठासीन सभापति राजेन्द्र अग्रवाल ने लोक सभा की कार्यवाही को तुरंत रोककर सदन को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी सदन में सुरक्षा उल्लंघन और हंगामे की एक घटना पर कहा दो युवक गैलरी से कूद गए और उनके द्वारा कुछ फेंका गया जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ लिया, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। यह निश्चित रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन है क्योंकि आज हम 2001 (संसद हमले) में अपने प्राणों की आहुति देने वाले लोगों की पुण्य तिथि मनाई।
लोकसभा में सुरक्षा चूक पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। आज सदन के अंदर कुछ भी हो सकता था…जो भी लोग यहां आते हैं – चाहे वे आगंतुक हों या रिपोर्टर, किसी के टैग नहीं हैं…सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।
#WATCH सदन में सुरक्षा चूक पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ''शून्यकाल के दौरान हुई घटना की लोकसभा अपने स्तर पर संपूर्ण जांच कर रही है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस को भी जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। प्राथमिक जांच के अनुसार यह सिर्फ साधारण धुआं था इसलिए यह धुआं चिंता का विषय नहीं… pic.twitter.com/trKaCIGu8h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2023
#WATCH लोकसभा की विजिटर गैलरी से एक अज्ञात व्यक्ति कूद गया जिसके बाद सदन में हंगामा हुआ और सदन को स्थगित कर दिया गया। pic.twitter.com/70ZCasi3nC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2023
#WATCH दिल्ली पुलिस के अधिकारी संसद पहुंचे। लोकसभा में सुरक्षा चूक की एक घटना में 2 व्यक्ति विजिटर गैलरी से नीचे कूदकर सदन में आ गए और कथित तौर पर गैस उत्सर्जित करने वाली सामग्री फेंकी। दोनों को पकड़ लिया गया है। pic.twitter.com/s6t2jWoKMK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2023
#WATCH पुलिस ने ट्रांसपोर्ट भवन के सामने दो प्रदर्शनकारियों, एक पुरुष और एक महिला को हिरासत में लिया है, जो रंग-बिरंगा धुआं छोड़ने वाली सामग्री के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। घटना संसद के बाहर हुई: दिल्ली पुलिस pic.twitter.com/Wioa2kzhgN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2023
#WATCH लोकसभा में सुरक्षा चूक पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, "यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। आज सदन के अंदर कुछ भी हो सकता था…जो भी लोग यहां आते हैं – चाहे वे आगंतुक हों या रिपोर्टर, किसी के टैग नहीं हैं…सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए" pic.twitter.com/n66gL1sr9B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2023
#WATCH कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "दो युवक गैलरी से कूदे और उन्होंने कुछ फेंका, जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ा, उसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। सदन दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह निश्चित रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन है…" pic.twitter.com/oOPvBufPvo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2023
लोकसभा के अंदर सुरक्षा उल्लंघन की सूचना मिली। 2 लोग गैलरी से नीचे कूद गए और कथित तौर पर गैस उत्सर्जित करने वाली सामग्री फेंकी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/XdsbKZtXUG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2023



