Crime

पोखरे में डूबने से दो युवतियों की मौत

कुशीनगर। जनपद के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के परसादपुर गांव में तीन युवतियां एक पोखरे में डूब गयी। इनमें से एक युवती को किसी तरह से बचा लिया गया। जबकी दो युवतियां गहरे पानी में लापता हो गयी। लड़कियों के शोर मचाने पर पहुंचे गांव के लोग युवतियों की तलाश में जुट गये। थोड़ी देर बाद ही दो युवतियों के शव मिल गये। दोनो के मौत की खबर सुन गांव में कोहराम मच गया। गांव के लोग गमगीन हो गये। परिजनों ने दोपहर बाद दोनो शवों का दाह संस्कार कर दिया।
जानकारी के मुताबिक युवतियां पीड़िया का त्यौहार मनाने के बाद भोर में परंपरा के अनुसार पोखरें में हाथ पैर धोने चली गयी थी। लोगो ने बताया कि गांव से बहुत बड़ी संख्या में लड़कियों ने सुबह 5 बजे गांव से सटे पोखरे में हाथ पैर धोने गयी थी। तभी अचानक शोभा (19) पुत्री स्व.गोविंद गोड़, सपना यादव (20), शालिनी (19) पुत्री अशोक गुप्ता का पैर फिसल गया। और पोखरे में गिर गयी और गहरे पानी में डूबने लगी। तीनो को डूबता देख वहा उपस्थित और लड़कियों ने शोर मचाते हुएं बचाने की कोशिश की। गांव की लड़कियो ने सपना को किसी तरह बचा लिया, जबकि शोभा व शालिनी गहरे पानी में डूब गयी। कुछ देर बाद दोनों का शव शैवालों के बीच फंसा हुआ मिला। दो युवतियों की मौत की खबर सुन कर गांव में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार शालिनी और शोभा की शादी मई 2021 में तय हो गयी थी। ग्रामवासियों ने बताया कि शोभा तीन बहनों में सबसे बड़ी बहन थी। वही शालिनी अपनी दो बहनों में छोटी थी। दोनो की शादी मई 2021 में होने वाली थी। घर के लोग शादी के तैयारी में लगे हुए थे। दोनो के एक-एक भाई है। दोनो युवतियों के मौत से परिवार जनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button