State

लश्कर के दो आतंकी ढ़ेर, बड़ी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद

कुपवाड़ा । कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके से पुलिस और सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को लश्कर ए तैयबा से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकियों से बड़ी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद भी बरामद हुए हैं, जिनमें चार पिस्तौल, उसके आठ मैगजीन, उसके 130 राउंड और दस हथगोले शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे जिसे सुरक्षाबलों ने समय रहते विफल कर दिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़े दो आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए लोलाब के मैदानपोरा इलाके से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत सेना की 28 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के साथ मिलकर इलाके में विशेष नाका लगाकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान जेके09ए-2324 नंबर के एक मालवाहक वाहन को मैदानपोरा में लोहे के पुल पर जब सुरक्षा बलों ने रुकने का इशारा किया तो वाहन को कुछ पहले ही रोककर उसमें सवार दो व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया। जैसे ही दोनों ने भागने का प्रयास किया, उसमें से एक व्यक्ति को सतर्क जवानों ने दबोच लिया। जिसकी पहचान कुपवाड़ा के ही खान मोहल्ला कवारी लादरवान निवासी शमीम अहमद खान के रूप में हुई। उसके कब्जे से सुरक्षा बलों ने एक बैग बरामद किया, जिसमें दस हथगोले थे।

इसी बीच उसका दूसरा साथी बैग के साथ खेतों में कूदकर भाग गया, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने तुरंत क्षेत्र की तलाशी शुरू कर दी। कुछ ही देर में दूसरा व्यक्ति भी भेरा लोलाब में एक दुकान के अंदर पकड़ा गया। उसकी पहचान कुपवाड़ा के लेदरवान कवारी निवासी तालिब अहमद शेख के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक बैग बरामद हुआ, जिसमें चार पिस्टल, उसके आठ मैगजीन और 140 कारतूस पड़े हुए थे। तालिब जिस दुकान से पकड़ा गया, उसके मालिक का नाम मोहम्मद अब्दुल्ला मीर है। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आतंकियों के खिलाफ लालपोरा थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button