
नई दिल्ली । ‘अनुपमा’ फेम टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ अमेय जोशी ने भी भाजपा का दामन थामा। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और संजय मयूख की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में रुपाली गांगुली और अमेय जोशी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विनोद तावड़े ने रुपाली गांगुली और अमेय जोशी, दोनों व्यक्तियों का पार्टी में स्वागत करते हुए वोट जिहाद को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा।तावड़े ने कांग्रेस पर भारतीय लोकतंत्र की प्रतिष्ठा को पूरी दुनिया में ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष अपने प्रचार में अब सिर्फ झूठ ही नहीं बल्कि वोट जिहाद के प्रचार तक उतर आया है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस यह बताएं कि क्या कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर वोट जिहाद की बात चलाई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे विपक्ष की बौखलाहट का पता चलता है कि उनके पैरों तले जमीन खिसक गई है। वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद रुपाली गांगुली ने कहा कि वह कला के रास्ते यहां तक पहुंची हैं और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बताए रास्ते पर चलकर देश की सेवा करेंगी।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जिस तरह से हर भारतीय की आत्मा पर अमिट छाप छोड़ी है, उसी तरह से उन्होंने उनकी आत्मा पर भी छाप छोड़ी है और वह सबके आशीर्वाद से भाजपा में शामिल हो रही हैं।(वीएनएस )
#WATCH दिल्ली: भाजपा में शामिल होने के बाद अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने कहा, "…प्रधानमंत्री मोदी का काम करने का तरीका, वो जिस तरह से भारत को विकास की ओर ले गए हैं, यह सब देखकर हर भारतीय को लगता है कि काश वो भी मोदी जी की सेना में शामिल हो जाएं…मुझे भी ऐसा ही महसूस हुआ और मैं… pic.twitter.com/2731oPVQMC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 1, 2024
#WATCH दिल्ली: भाजपा में शामिल होने के बाद ज्योतिषी अमेय जोशी ने कहा, "मैं हमेशा से देश के लिए कुछ करना चाहता था और मौके की तलाश में था…मैंने दिल से लगा कि मुझे प्रधानमंत्री मोदी की 'सेना' का एक छोटा सदस्य बनना चाहिए…यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं अब भाजपा का सदस्य बन… pic.twitter.com/Xrr1RTEZVp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 1, 2024
#WATCH बीजेपी में शामिल होने के बाद अभिनेत्री रूपाली गांगुली और ज्योतिषी अमेया जोशी ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। pic.twitter.com/p3aSOC4msD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 1, 2024



