State

ट्रेनर विमान खेत में गिरा, महिला प्रशिक्षु पायलट घायल

मुंबई । पुणे जिले के इंदापुर तहसील क्षेत्रान्तर्गत स्थित कदबनवाड़ी में सोमवार को एक ट्रेनर विमान अचानक खेत में गिर गया। इस दुर्घटना में युवा पायलट भाविका राठौड़ (22) घायल हो गईं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए शेलगांव के नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की गहन छानबीन की जा रही है।

आज सुबह 11:20 से 11:30 के बीच कारवार एविएशन का ट्रेनर विमान बारामती से उड़ान भरा था। कुछ ही देर में यह विमान कदबनवाड़ी में दादाराम अबाजी बराटे के खेत में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर इंदापुर पुलिस स्टेशन की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच कार्य शुरू कर दिया है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button