Astrology & Religion

आज का पंचांग : इस समय से नवमी तिथि और रवि योग

राष्ट्रीय मिति चैत्र 1, शक संवत 1943 फाल्गुन शुक्ल अष्टमी, सोमवार, विक्रम संवत 2077। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 09, शब्बान 08, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 मार्च सन् 2020 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु:।

राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। अष्टमी तिथि प्रातः 09 बजकर 01 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ, आर्द्रा नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 28 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ।

सौभाग्य योग मध्याह्न 12 बजकर 55 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ, बव करण प्रातः 09 बजकर 01 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 22 मार्च: सुबह 06 बजकर 22 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 22 मार्च: शाम 06 बजकर 33 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 21 मिनट से 06 बजकर 45 मिनट तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर 37 मिनट से दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक। रवि योग रात्रि 09 बजकर 28 मिनट से अगले दिन 06 बजकर 22 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 52 मिनट से 01 बजकर 41 मिनट तक इसके बाद 03 बजकर 19 मिनट से 04 बजकर 07 मिनट तक।

आज के उपाय : सोमवार को सफेद गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं। भगवान शिव का अभिषेक करें।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button