आज का राशिफल : महीने के पहले दिन कई राशियों को लाभ, जानें अपना राशिफल
आज का पंचांग : आज चैत्र अमावस्या, देखें राहु काल कब से कब तक
1 अप्रैल, शुक्रवार के दिन चंद्रमा मीन राशि में ही रहेंगे। ऐसे में सिंह राशि के लोगों को धन लाभ के योग बनेंगे। आज आपको अपना रुका हुआ धन वापस मिल जाएगा। साथ ही दोस्तों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। जबकि इस समय कन्या राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों को दिमाग से काम लेने की जरूरत है। आइए जानते है नए महीने की पहले दिन गणेश जी ने आपके भाग्य में क्या लिखा है।
मेष:
गणेशजी कहते हैं कि आज मेष राशि के लोगों का दिन उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा।
आज भाग्य 82 % आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।
वृषभ:
गणेशजी कहते हैं कि आज वृषभ राशि के लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। साथ ही आज आपको किसी सम्मानीय व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई मामला लंबित है तो यह आपके पक्ष में तय किया जाएगा। किसी प्रॉपर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे।
आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
मिथुन:
गणेशजी कहते हैं कि आज मिथुन राशि के लोगों में आज घर परिवार के मामलों में समझदारी देखने को मिलेगी। आप किसी प्रोजेक्ट का रिसर्च वर्क कर सकते हैं। व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है। यदि आप फिर विदेश-यात्रा के बारे में सोच रहे हैं, तो जल्दी ही इस दिशा में कदम उठाएं। आज समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे।
भाग्य आज 60 प्रतिशत तक आपके साथ हे। माता पिता का आशीर्वाद लें।
कर्क:
गणेशजी कहते हैं कि आज कर्क राशि के जातकों को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। परिवार का कोई सदस्य आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा। उन्नति के लिए नए मार्ग और विकल्पों की तलाश करना जरूरी है। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का अच्छी तरह से लाभ उठाएंगे I प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अधिक फायदेमंद है। जरूरत से ज्यादा खर्चों पर नियंत्रण का प्रयास करें।
भाग्य आज 72 % आपका साथ देगा। गुरुजी या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।
सिंह:
गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि वाले आज दूसरों की बातों को भी सुने। अधिकारियों से खास पहचान बनेगी। आज दूसरे को दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। अनावश्यक खर्चों में कटौती करें। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में परिवर्तन हो सकते हैं। किसी बड़े कार्यक्रम में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ नई प्लानिंग करेंगे।
भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
कन्या:
गणेशजी कहते हैं कि कन्या राशि के लोग आज अपना आसपास मौजूद लोगों से काफी बातचीत करेंगे जिससे उनका मन खुश होगा। जानकार और वरिष्ठ लोगों के साथ काम करने का अवसर हाथ से ना जाने दे। इस समय व्यापारियों को बहुत दिमाग से काम लेने की जरूरत है। सामाजिक मोर्चे पर किसी की मदद करने पर सभी लोग आपकी तारीफ करेंगे।
भाग्य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ हे। शिव चालीसा का पाठ करें।
तुला:
गणेशजी कहते हैं कि आज तुला राशि वाले खुद के लिए समय निकाले। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। आप स्वयं के लिए यश और कीर्ति भी अर्जित कर पाएंगे जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में अनुचित कार्यों में ध्यान ना दें।
भाग्य आज 85 % आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।
वृश्चिक:
गणेशजी कहते हैं कि आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। ऑनलाइन नए आभूषण खरीदने का अवसर मिल सकता है । जल्दी धन कमाने के चक्कर में किसी गलत योजना में निवेश न करें। कहीं पर भी निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लें। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी।
भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।
धनु:
गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि के जातक आज अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें। इस समय में अपनी किसी हॉबी या हुनर को निखारने का प्रयास करें। कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे। आर्थिक कार्यों में ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा।
भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
मकर:
गणेशजी कहते हैं कि मकर राशि के लोगों की आज नई उम्मीद के साथ दिन की शुरुआत होगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का कार्य समय से पूरा हो जाएगा। रियल स्टेट्स से जुड़े लोग डिस्काउंट ऑफर कर सकते हैं। व्यापार में कोई भी बदलाव करने से पहले वरिष्ठों से सलाह जरूर लें। घर में नए मेहमान के आगमन की सूचना मिल सकती है।
आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं।
कुंभ:
गणेशजी कहते हैं कि आज कुंभ राशि के लोग दूसरे लोगों के साथ राजनीति से बाहर रहने की कोशिश करें। मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा। खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। आज किसी पर ज्यादा भरोसा करना तनाव का कारण बन सकता है ।
आज भाग्य 95 % आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा खिलाएं।
मीन:
णेशजी कहते हैं कि मीन राशि के जातकों को आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। जो लोग ऑनलाइन व्यापार करते हैं उनको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। अटकी योजना फिर शुरू करने का सही समय हैं।
भाग्य आज 92 % आपका साथ देगा। हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।
आज का पंचांग : आज चैत्र अमावस्या, देखें राहु काल कब से कब तक
राष्ट्रीय मिति चैत्र 11, शक संवत् 1944, चैत्र कृष्ण, अमावस्या, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2078। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 19, शब्बान 28 हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 01 अप्रैल सन् 2022 ई॰।
सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। अमावस्या तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 54 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : चैत्र अमावस्या
सूर्योदय : सुबह 06 बजकर 11 मिनट पर।
सूर्यास्त : शाम 06 बजकर 39 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 39 मिनट से 5 बजकर 25 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 50 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 10 बजकर 40 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 10 मिनट तक। अमृत सिद्धि योग सुबह 10 बजकर 40 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 10 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 41 मिनट से 9 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। उसके बाद दोपहर में 12 बजकर 50 मिनट से 1 बजकर 40 मिनट तक। पंचक पूरे दिन रहेगा।
आज के उपाय : आज मां लक्ष्मी की पूजा करें और कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें।



