UP Live

सेवा संकल्प अभियान में उमड़ा जनसैलाब, भलुअनी में सैकड़ों महिलाओं का सम्मान

समारोह के दौरान दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर भी प्रदान की गई। समाजसेवी संजय तिवारी ने महिलाओं को सम्मानित किया। पूर्व विधायक सुरेश तिवारी समेत भाजपा नेताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।

भलुअनी (देवरिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल एवं अंत्योदय दिवस तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भलुअनी कस्बा स्थित एक मैरेज हाल में सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी संजय तिवारी ने महिलाओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी दी। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से देश और प्रदेश निरंतर तरक्की कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिला सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे महिलाओं की सामाजिक भागीदारी और सम्मान बढ़ा है। कार्यक्रम में नितीश पाठक ट्विकल, कामेश्वर पांडेय, विपुल दूबे और राममिलन यादव ने भी संबोधित किया। संचालन धन्नंजय सिंह ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

दीनदयाल जी ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button