Astrology & Religion

आज का पंचांग : आज होलिका दहन, देखें शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति चैत्र 07, शक संवत् 1943 फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा, रविवार विक्रम संवत् 2077। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 15, शब्बान 14, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 मार्च सन् 2020 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतु।
राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। पूर्णिमा तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 18 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र सायं 05 बजकर 36 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ।
वृद्धि योग रात्रि 09 बजकर 49 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। विष्टि करण अपराह्न 01 बजकर 53 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : फाल्गुन पूर्णिमा, होलिका दहन (प्रदोषकाल), होलाष्टक समाप्त
सूर्योदय का समय 28 मार्च : सुबह 06 बजकर 16 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 28 मार्च : शाम 06 बजकर 37 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 24 मिनट से 06 बजकर 48 मिनट तक। अमृत काल सुबह 11 बजकर 5 मिनट से रात के 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम को 4 बजकर 58 मिनट से 5 बजकर 47 मिनट तक। भद्रा सुबह 6 बजकर 16 मिनट से दोपहर 1 बजकर 54 मिनट तक।
आज के उपाय : सूर्यदेव की उपासना करते हुए अर्घ्‍य दें और होली के पकवान बनाएं और कुल देवी देवता एवं होलिका को अर्पित करें।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button