NationalState

मुठभेड़ में एक विदेशी सहित तीन आतंकी ढेर

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के पुलवामा और अनंतनाग जिलों में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में एक संदिग्ध पाकिस्तानी समेत चार आतंकवादी मारे गये।आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा में तीन और अनंतनाग जिले में एक आतंकवादी मारा गया है। पुलवामा में मारे गये आतंकवादियों में से दो गत 18 अप्रैल को रेलवे पुलिस बल के दो जवानों तथा 17 जुलाई को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सहायक उपनिरीक्षक की हत्या में शामिल थे।

उन्होंने बताया कि अनंतनाग जिले के सेमथान बिजबेहरा अनंतनाग में आज दोपहर सेना और पुलिस के संयुक्त बल ने घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था। इसी दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। यहां अब तक एक आतंकवादी मारा गया है तथा अभी अभियान जारी है।

वहीं पुलवामा के खांडीपोरा अवंतिपोरा में आज ही शाम इसी तरह की मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये।अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कश्मीर रेंज) विजय कुमार ने बताया कि मृत आतंकवादियों में एक विदेशी आतंकवादी है और एक अन्य स्थानीय आतंकवादी है जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था।इस बीच जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में आज तीन हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 किलोग्राम का आईईडी और दो हथगोले बरामद किए।(वार्ता)

लश्कर के तीन आतंकी गिरफ्तार, 10 किलो आईईडी और दो ग्रेनेड बरामद

श्रीनगर पुलिस ने मंगलवार को तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 10 किलो आईईडी और दो ग्रेनेड बरामद किए हैं। पुलिस तीनों से आगे की पूछताछ कर रही है।मंगलवार को पुलिस को अपने गुप्त सूत्रों से श्रीनगर के हरनामबल में आतंकियों की मूवमेंट की पुख्ता सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में विशेष नाका लगाया। नाके के दौरान वाहनों व आने जाने वालों की तलाशी ली जा रही थी कि तभी दो लोगों की संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए पुलिस के जवानों ने उन्हें रुकने के लिए कहा।

पुलिस को देखते ही दोनों ने भागने का प्रयास किया लेकिन सतर्क जवानों ने दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर दोनों से दो ग्रेनेड बरामद किए गए। पूछताछ करने पर दोनों ने अपनी पहचान आमिर मुश्ताक डार पुत्र मुश्ताक अहमद डार निवासी इकबालाबाद सोजैथ बडगाम और काबिल राशिद पुत्र अब्दुल राशिद डार निवासी सिकोप मोहल्ला एचएमटी श्रीनगर के रूप में बताई। दोनों ने बताया कि वह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं। माना जा रहा है कि यह दोनों सुरक्षा बलों या फिर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर ग्रेनेड हमले की फिराक में थे जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया।(हि.स.)।

आगे की पूछताछ में उन्होंने अपने एक अन्य सहयोगी आकिब जमाल भट पुत्र मोहम्मद जमाल भट निवासी सोजैथ बडगाम के नाम का खुलासा किया, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसके खुलासे पर तथा उसके बताए गए स्थान रंगरेथ से श्रीनगर पुलिस और सेना की 62 आरआर की संयुक्त टीम ने लगभग 10 किलो आईईडी बरामद की जिसे बम निरोधक दस्ते ने एक सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया।पुलिस ने इस संदर्भ में थाना चनपोरा में यूएपीए, विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। तीनों आतंकी लश्कर-ए तैयबा से संबंधित हैं। तीनों से आगे की पूछताछ की जा रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button