State

तेज़ बारिश में जर्जर मकान की छत ढही, मासूम की मौत

रायबरेली । तेज हो रही बारिश बक बीच शुक्रवार सुबह एक मकान की छत अचानक ढह गई। जिसमें एक महिला और उसके तीन बच्चे दब गए, हादसे में एक मासूम की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है।

शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे घर के सभी लोग एक कमरे में बैठकर नाश्ता कर रहे थे। उसी समय कमरे की जर्जर छत बरसात के कारण अचानक भरभरा कर ढह गई। जिसके कारण उसके मलबे में महिला मंजू देवी (42 वर्ष), तीन बच्चे रजनी (6 वर्ष), रजत (10 वर्ष) और रजनीश (ढाई वर्ष) दब गए। छत गिरने के बाद मुहल्ले में हड़कंप मच गया और

आसपास के लोगों ने एकजुट होकर मलबे को हटाया। उसमे दबे हुए लोगों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां मासूम रजनीश की इलाज के दौरान मौत हो गई है जबकि अन्य तीन घायलों का इलाज चल रहा है। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची है। मासूम के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button