State

वीवो कंपनी का राजस्थान फाइनेंस हेड बैंकॉक जाने की फिराक में था, एयरपोर्ट पर पकड़ा

जयपुर । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से वीवो कंपनी पर टैक्स चोरी, धन की हेराफेरी और पैसा विदेश भेजने के खिलाफ पूरे देश भर में कार्रवाई की जा रही है। इसके चलते जयपुर एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन टीम ने वीवो कंपनी के राजस्थान फाइनेंस हेड को पकड़कर ईडी के हवाले किया है। प्रारम्भिक जानकारी में सामने आया कि वीवो कंपनी का राजस्थान हेड क्वान ली एयर एशिया की फ्लाइट से बैंकॉक जा रहा था और क्वान ली के खिलाफ ईडी ने लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी कर रखा था। जिसके चलते बैंकॉक जाने से पहले ही एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन टीम ने पकड़ लिया गया।

जानकारी के मुताबिक वीवो कंपनी का राजस्थान फाइनेंस हेड क्वान ली चीनी मूल निवासी वीवो कंपनी में कार्यरत है। क्वान ली जयपुर से एयर एशिया की फ्लाइट से बैंकॉक जाने के लिए वह जयपुर एयरपोर्ट पहुंचा था। क्वान ली के खिलाफ ईडी ने लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया हुआ था और इसी नोटिस के आधार पर इमीग्रेशन टीम ने फ्लाइट में बोर्ड करने से पहले क्वान ली को पकड़कर ईडी को सौंप दिया। ईडी क्वान ली को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने वीवो के खिलाफ वीवो कंपनी पर टैक्स चोरी और धन की हेराफेरी करने का मामला दर्ज कर रखा है। इसके साथ ही कंपनी पर पैसा विदेश भेजने का भी आरोप है। राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में ईडी ने वीवो कंपनी के 44 ठिकानों पर छापे मारी कार्रवाई को अंजाम दिया था। वीवो कंपनी के कई अधिकारी पहले ही देश छोड़कर जा चुके हैं। ईडी में पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया हुआ है। वीवो कंपनी की गड़बड़ी को लेकर ईडी की जांच चल रही है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button