State

मनचलों ने टोकने पर प्रोफेसर को पीटा

रांची : रांची के डोरंडा कालेज में छात्राओं के साथ छेड़खानी करने से रोकने और वर्दी नहीं पहनने पर टोकने को लेकर कुछ मनचले छात्रों ने बृहस्पतिवार को एक प्रोफेसर की बुरी तरह पिटाई कर दी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि रांची के डोरंडा कॉलेज के प्रोफेसर मतीउर रहमान ने शिकायत दी है कि कॉलेज के कुछ छात्रों ने उनकी पिटाई कर दी जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आयी हैं और उन्हें अस्पताल जाना पड़ा।

प्रोफेसर ने अपनी तहरीर में कहा है कि दानिश, साहिल व अन्य चार युवक कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को अनावश्यक रूप से घूम रहे थे और छात्राओं पर फब्तियां कस रहे थे। तहरीर के अनुसार, प्रोफेसर ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका और उनसे कॉलेज की वर्दी के बारे में सवाल किया तो वे गुस्सा हो गए और प्रोफेसर की पिटाई कर दी।पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।(भाषा)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button