Politics

देश विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं : कमलनाथ

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कई एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत की ओर प्रदर्शित करने पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जनता मतगणना के बाद कांग्रेस सरकार पर मुहर लगाएगी और देश विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं।

श्री कमलनाथ ने कल रात एक्स पर पोस्ट किया, ‘ कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को मैं उनका बल याद दिलाना चाहता हूं। आप लोग कांग्रेस की शक्ति हैं और आपकी मेहनत और समर्पण से ही जनता ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जमकर वोट डाला है। 3 दिसंबर को जब मतगणना शुरू होगी तो कांग्रेस की सरकार पर जनता की मोहर लग जाएगी। ‘श्री कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं। बहुत से एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती हुई दिखाई दी है जबकि कुछ एग्जिट पोल अन्य तरह की बात कर रहे हैं। किसी को भी इस सबसे अपना ध्यान भटकने नहीं देना है। अर्जुन की तरह निगाहें सिर्फ अपने लक्ष्य पर रखनी है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपना पूरा ध्यान मतगणना के दिन पर लगाना है और यह सुनिश्चित करना है कि कांग्रेस को मिला एक-एक वोट सही से गिना जाए और प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बने। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button