State

कश्मीर के पहलगाम, गुलमर्ग में मौसम की सबसे सर्द रात

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में शनिवार को कश्मीर घाटी के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से पर्यटन स्थल पहलगाम और गुलमर्ग में सबसे सर्द रात महसूस की गयी।मौसम विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार घाटी में आठ जनवरी तक मौसम शुष्क रहने के आसार है। उन्होंने बताया कि हालांकि इस दौरान रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम और उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में शनिवार को मौसम की सबसे सर्द रात देखी गई, जहां ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात हुआ, जिससे न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई। पहलगाम में सबसे कम तापमान शून्य से नीचे 9.0 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में शून्य से नीचे 8.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।एक मौसम पर्यवेक्षक फैजान आरिफ ने यूनीवार्ता को बताया कि रात के दौरान घने बादल छाने से मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई है।ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

श्रीनगर में 25 दिसंबर को इस मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई थी जब न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।दक्षिण कश्मीर में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम था। कोकेरनाग में एक दिन पहले का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.0 के मुकाबले शून्य से नीचे 0.6 रहा है। यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा।सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कारगिल जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।गौरतलब है कि 21 दिसम्‍बर से 40 दिनों तक चलने वाली चिल्‍लई कलां की शुरूआत में कश्‍मीर घाटी के सभी भागों में कडाके की ठंड का कहर जारी है और यह 31 जनवरी को समाप्त होता है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button