State

गिरफ्तार आतंकी को साथ लेकर दी ठिकाने पर दबिश, मुठभेड़ में चली गोली, मारा गया

शोपियां । शोपियां में दो प्रवासी मजदूरों की हत्या के केस में गिरफ्तार आतंकवादी की जान उसके दहशतगर्द साथियों ने ही मुठभेड़ में ले ली। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार सुबह दी।

प्रवक्ता के अनुसार आतंकी इमरान बशीर गनी को सोमवार देररात गिरफ्तार किया गया था। उससे लंबी पूछताछ की गई। उसके खुलासे के बाद सुरक्षाबलों और पुलिस ने उसे साथ लेकर बताए गए ठिकानों पर दबिश दी। एक स्थान पर छिपे आतंकवादियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान आतंकवादियों की तरफ से चली गोली में इमरान बशीर गनी मारा गया।

जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने आईईडी को निष्क्रिय कर आतंकियों की साजिश को किया नाकाम

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के हंदवाड़ा के लंगेट-वुडीपोरा इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों ने आतंकियों की एक और साजिश को नाकाम करते हुए इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का पता लगाकर उसे निष्क्रिय कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस और सेना की 30 राष्ट्रीय राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने बारामूला-हंदवाड़ा रोड पर बुधवार सुबह गश्त के दौरान एक आईईडी का पता लगाया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने यातायात को तत्काल रोक दिया।

सूचना मिलने के कुछ ही देर में बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) मौके पर पहुंचा और सुरक्षित तरीके से बिना किसी नुकसान के आईईडी को नष्ट कर दिया। इस पूरी प्रक्रिया के बाद यातायात को बहाल कर दिया गया।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button