State

श्रीनगर में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, दो घायल

श्रीनगर । श्रीनगर में आतंकियों ने पुलिस नाका पार्टी पर गोलीबारी कर हमला कर दिया, जिसमें पुलिस के तीन जवान घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एएसआई मुश्ताक अहमद को डॉक्टर बचा नहीं सके। अन्य दो का इलाज जारी है। हमला करने के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को श्रीनगर के लाल बाजार में पुलिस की नाका पार्टी ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान अचानक आतंकियों ने उन पर गोलीबारी कर दी। गोलीबारी कर आतंकी मौके से भाग निकले। इस गोलीबारी में पुलिस के तीन जवान घायल हो गए, जिनमें एएसआई मुश्ताक अहमद इलाज के दौरान शहीद हो गए। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button