Varanasi

अतिक्रमण पर सख्ती, सुविधाओं पर जोर; चित्रकूट कुंड के कायाकल्प की तैयारी

वाराणसी के चित्रकूट कुंड के आसपास अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम जल्द अभियान चलाएगा। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने निरीक्षण के दौरान क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल की मरम्मत, पाथवे पर पर्याप्त प्रकाश, नई इंटरलॉकिंग और परिसर में ओपन जिम स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने के लिए सफाई चौकी का स्टोर रूम बनाने का प्रस्ताव मांगा गया।

वाराणसी : नगर निगम प्रशासन ने चित्रकूट कुंड के आसपास अतिक्रमण को गंभीरता से लिया है । इस क्रम में जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाने का निर्णय लिया है । साथ ही बाउंड्री वॉल भी दुरुस्त किया जाएगा ।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने गुरुवार को धूपचंडी वार्ड में साफ-सफाई, पेयजल, सीवर, मार्ग मरम्मत, इंटरलॉकिंग तथा मार्ग प्रकाश व्यवस्था जैसी बुनियादी जनसुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत सुबह 7:30 बजे राम कटोरा चौराहा स्थित अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट के समीप से हुई। ​इस दौरान नगर आयुक्त ने चित्रकूट कुंड का विस्तृत मुआयना किया।

निरीक्षण के दौरान कुंड के आसपास अतिक्रमण पाया गया, जिसे तत्काल प्रभाव से हटाने के कड़े निर्देश दिए गए। साथ ही कुंड की क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल की तत्काल मरम्मत कराने का आदेश जारी किया गया। क्षेत्रीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुंड के चारों तरफ पाथवे पर पर्याप्त लाइट (मार्ग प्रकाश) लगाने और क्षतिग्रस्त व घिसी हुई इंटरलॉकिंग को बदलकर नया प्रस्ताव बनाकर कार्य कराने के निर्देश दिए गए।

स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य एवं सुबह की सैर को बढ़ावा देने के लिए चित्रकूट कुंड परिसर में ओपन जिम स्थापित करने का भी फैसला लिया गया। ​इसके अलावा, क्षेत्र में स्वच्छता प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लेबर कॉलोनी में उपयुक्त स्थान चिन्हित कर सफाई चौकी का सामग्री स्टोर रूम बनाने हेतु शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। ​

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद प्रमोद राय, सहायक अभियंता (सिविल) सिद्धार्थ गौतम, अवर अभियंता (सिविल) सुखपाल सिंह, जलकल के सहायक अभियंता राघवेंद्र कुमार व अवर अभियंता गौरव मिश्रा, तथा सफाई निरीक्षक संजय चंद्र उपस्थित रहे।

तीन दिनों में 276 भवन स्वामियों ने जमा किया 39.36 लाख संपत्तिकर

नगर निगम द्वारा गृहकर, जलकर और सीवरकर के बकायेदारों के लिए लागू की गई एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के अंतर्गत शुरुआती तीन दिनों में ही 276 भवन स्वामियों ने 39,36,000 रुपये का संपत्तिकर जमा किया है। इसके साथ ही करदाताओं ने 7,18,000 रुपये का ब्याज एवं सरचार्ज माफी का लाभ भी उठाया है।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि इस योजना के तहत मूल बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करने पर आरोपित पूरे ब्याज और सरचार्ज को पूरी तरह माफ किया जा रहा है। यह योजना 15 अगस्त से शुरू हो चुकी है और 15 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी। शासन के निर्देश पर निगम ने छोटे और मध्यम करदाताओं के लिए किस्तों में भुगतान के विकल्प को भी मंजूरी दी है।

इसके तहत एक लाख रुपये तक के बकायेदार अपनी बकाया राशि का एक-तिहाई हिस्सा शुरुआती 30 दिनों के भीतर जमा कर सकेंगे। शेष दो-तिहाई धनराशि का भुगतान अगली दो समान मासिक किस्तों में किया जा सकेगा। इस व्यवस्था से आम नागरिकों को वित्तीय राहत मिलने के साथ ही कर वसूली प्रक्रिया में भी तेजी आ रही है।

विजयानगरम मार्केट में नगर निगम का बड़ा एक्शन, दो अवैध गेस्ट हाउस सील

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button