Sports

श्रीसंत- खुशखबरी लाया नया साल, हो सकती है आईपीएल में वापसी

नई दिल्ली । भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को 10 जनवरी से शुरू हो रहे सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए केरल की टीम में शामिल किया गया है। मैच फिक्सिंग के आरोपों में सात साल का प्रतिबंध झेल चुके श्रीसंत का यह पहला टूर्नामेंट होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग में कथित भागीदारी के कारण श्रीसंत पर प्रतिबंध लगाया था। हालांकि आईपीएल 2021 में श्रीसंत खेलते हुए नजर आ सकते हैं। यह बात उन्होंने खुद बताई है। श्रीसंत ने कहा है कि कुछ आईपीएल फ्रेंचाइजी ने मुझसे बात की है।

उन्होंने मुझे फिट रहने और सेलेक्शन के लिए उपलब्ध रहने को कहा है। उन्होंने आखिरी बार आईपीएल 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला था। 37 वर्षीय तेज गेंदबाज श्रीसंत को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में केरल के लिए पेस अटैक की अगुवाई करेंगे। इस मही ने शुरू होने वाले घरेलू टी20 टूर्नामेंट से पहले उन्होंने हाल ही में वार्म अप मैचों में हिस्सा लिया। वह पहले की तरह ही आक्रामक दिख रहे हैं।

दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे

श्रीसंत ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बैन होने से पहले 27 टेस्ट में 87 विकेट लिए हैं। वह 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य ने 53 वनडे मैचों में 75 बल्लेबाजों को आउट किया है। वह 2007 में टी20 वर्ल्ड जीतने वाली टीम का हिस्सा भी थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button