Politics

मैनपुरी में सपा की जीत नेताजी के निधन से उपजी सहानुभूति: ओमप्रकाश राजभर

वाराणसी । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैनपुरी में सपा की जीत नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन से उपजी सहानुभूति का देन है। और कुछ भी नहीं है। बुधवार को शहर में आये ओमप्रकाश राजभर मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर कहा कि हमारी पार्टी ने निकाय चुनाव के लिए तैयारी कर ली है। हम अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे और निकाय चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।

उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा कि वे पूर्वांचल की राजनीति की धुरी है। नेता तो दोमुंहा सांप होते हैं। भाजपा के नेता कहते हैं कि सपा और बसपा को खत्म करना है तो पूर्वांचल में ओम प्रकाश राजभर को साथ लेना होगा। राजभर ने कहा कि पूर्वांचल में भाजपा के साथ था तो उसे जीत मिली। सपा के साथ था तो उसे भी जीत मिली। 2024 के लोकसभा चुनाव से जुड़े सवाल पर राजभर ने कहा कि सपा, बसपा, भाजपा और कांग्रेस में से कोई पार्टी खराब नहीं है। किसी के साथ भी जाया जा सकता है। मऊ के पूर्व विधायक माफिया मुख्तार अंसारी को ईडी के कस्टडी रिमांड से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि जो नेता ज्यादा फड़फड़ाता है, उसके यहां एजेंसियां पहुंच जाती हैं। फिर, वह नेता ठंडा पड़ जाते हैं। ऐसा कांग्रेस के समय में भी होता था और भाजपा की सरकार में भी हो रहा है। जीएसटी टीम के छापे के सवाल पर कहा कि अब सब बंद हो जाएगा । क्योकि निकाय चुनाव नजदीक आ गया है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button