Politics

सोनिया गांधी की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को हल्के बुखार के लक्षणों के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि डॉक्टरों की निगरानी में सोनिया गांधी का इलाज चल रहा है। फिलहाल हालत स्थिर है।बता दें, सोनिया गांधी एक बार फिर सक्रिय हैं और नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। अब तक पटना, बेंगलुरु और मुंबई में हुई I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक में सोनिया गांधी नजर आई हैं।

सोनिया गांधी कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता मानी जाती है। भले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हैं, लेकिन पार्टी में कोई बड़ा फैसला सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मर्जी के बगैर नहीं होता है।सोनिया गांधी इस उम्र में भी पार्टी की स्टार प्रचारक हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान के साथ ही तेलंगाना के आगामी विधानसभा चुनावों में सोनिया गांधी कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगी।

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button