State

एक ही परिवार के चार बच्चों को सांप ने डसा, तीन ने दम तोड़ा

बांदा । जनपद में सोमवार को तड़के घर में सोते समय एक ही परिवार के 4 बच्चों को विषैले सर्प ने डस लिया जिससे सबसे छोटे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बच्चे ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। दो बच्चों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

बांदा शहर के राजपूत नगर में रहने वाले कामता राजपूत का पूरा परिवार सोमवार सवेरे सो कर भी नहीं उठा था कि तभी किसी विषैले सर्प ने एक साथ घर के चार बच्चों को डस लिया। बच्चों के रोने पर परिवार के लोगों चिंता हुई, इससे पहले की परिवारीजन कुछ कर पाते सबसे छोटे बच्चे 6 वर्षीय अमन की मौत हो गई, जिससे घर के लोगों में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में रक्षा (14), रचना (16) और दीक्षा (8) को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने तीनों बच्चों को इलाज के लिए दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा को रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही रक्षा (14) की मृत्यु हो गई जबकि रचना और दीक्षा की हालत गंभीर बताई जा रही थी, इनमें से एक बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है, एक का इलाज जारी है।

बांदा कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत में बताया कि सर्पदंश से अब तक 3 बच्चे को मौत हो गई हैं और एक बच्चे का इलाज चल रहा है। इस घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पाकर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button