Politics

भाजपा जिलाध्यक्ष समेत छह कार्यकर्ता निष्कासित

बागपत : उत्तर प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले बागपत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बागी नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा जिलाध्यक्ष को माता पिता समेत पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इसके अलावा तीन कार्यकर्ताओं को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

पार्टी के उत्तर प्रदेश पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने बुधवार को बताया कि भाजपा के जिलाध्यक्ष शशांक मलिक को पार्टी से अगले छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यही नहीं जिलाध्यक्ष की माता सुनीता मलिक व पिता अनिल कुमार को भी पार्टी से निष्कासित किया गया है। इसके अलावा राधेश्याम अरोड़ा पूर्व मण्डल संयोजक, अनिल कश्यप पूर्व जिला उपाध्यक्ष व विरेन्द्र राणा को भी अगले छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button