State

भागलपुर में छह लोग गंगा में डूबे, तीन का रेस्क्यू, तीन लापता

भागलपुर । बिहार में भागलपुर जिले के नवगछिया में कलबलिया घाट पर बुधवार को खेत से घर लौटने के दौरान छह लोग गंगा में डूब गए। इनमें से तीन लोगों को बचा लिया गया है। तीन लोग अभी भी लापता हैं। घटना की जानकारी के घंटों बाद पुलिस के पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

बताया जा रहा है कि गंगा में पानी अधिक होने के कारण तीन लोग गंगा में बह गए हैं। स्थानीय लोगों के सहयोग से खोजबीन जारी है लेकिन घंटों बाद तीन लोगों का कोई अता-पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद परिजन में कोहराम मचा हुआ है। काफी संख्या में कलबलिया घाट पर लोगों की भीड़ जुटी है। देर शाम हो जाने के कारण तीनों लोगों को खोजने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन नहीं पहुंची है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button