Politics

पद मिले या ना मिले आजीवन समाजवादी पार्टी के लिए ही काम करूंगा : शिवपाल

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने प्रयागराज में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए पद कोई मायने नहीं रखता है। पद मिले या ना मिले आजीवन समाजवादी पार्टी के लिए ही काम करूंगा। यह मेरा अंतिम फैसला है। हालांकि उन्होंने यह भी गिनाया कि मैं प्रदेश अध्यक्ष रह चुका हूं। महासचिव रह चुका हूं। नेता विपक्षी दल रह चुका हूं और साथ ही मैंने चार बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाई है। लेकिन इसके बावजूद किसी पद को पाने की कोई लालसा नहीं है।

शिलपाल यादव ने कहा कि पार्टी में उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसे वह ठीक से निभाएंगे, अगर कोई पद या जिम्मेदारी नहीं भी मिली तब भी वह संगठन के लिए काम करेंगे। कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेंगे और पार्टी को मजबूत करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अब वह पद को छोड़कर पार्टी को मजबूत करने के काम में लगे हुए हैं। हालांकि उन्होंने यह भी दोहराया कि अब तक उन्हें जो भी पद या जिम्मेदारी मिली है उसे उन्होंने ठीक तरीके से निभाया है।

उन्होंने बार-बार दोहराया की कोई पद मिले या ना मिले कोई जिम्मेदारी मिले या ना मिले, लेकिन वह आजीवन समाजवादी पार्टी के साथ ही रहेंगे। मैं समाजवादी परंपरा से हूं, जहां मेरे लिए पद कोई मायने नहीं रखता। शिवपाल यादव ने यह भी कहा कि जयप्रकाश नारायण और डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के पास कोई पद नहीं था, लेकिन वह दोनों जब बाहर निकले तो उन्होंने राजनीति में हलचल मचा दी।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button