State

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का गुरुग्राम के अस्पताल में निधन

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा का आज प्रातः गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया।वह 67 वर्ष के थे। मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री झा पिछले कुछ माह से बीमार चल रहे थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सुबह करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम श्वास ली।बताया गया है कि उनका पार्थिव शरीर बिहार के मधुबनी जिले के कुरमाई गांव में ले जाया जाएगा और वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।श्री झा का जन्म बिहार के सीतामढ़ी जिले में 4 जून 1957 को हुआ था। वह राजनीति में आने से पहले पत्रकार रहे। उन्होंने दैनिक स्वदेश ग्वालियर में कार्य किया और बाद में वह दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की पत्रिका कमल संदेश के संपादक भी रहे। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button