
पिछले वर्ष स्थगित हुई रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज आज से एक बार फिर से शुरू हो रही है। कोविड-19 की वजह से साल 2020 में इस टूर्नामेंट को 4 मैचों के बाद रद्द कर दिया गया था। रायपुर में आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई लीजेंड्स की टीम यात्रा संबंधी प्रतिबंधों के कारण हिस्सा नहीं ले पायेगी। कुल छह टीमों वाली इस प्रतियोगिता में इंग्लैंड लीजेंड्स और बांग्लादेश लीजेंड्स नाम की दो नई टीमों को जोड़ा गया है। पूर्व इंग्लिश कप्तान केविन पीटरसन इंग्लैंड लीजेंड्स और मोहम्मद रफीक बांग्लादेश लीजेंड्स की कमान संभालेंगे।
Road Safety World Series 2021
इस टूर्नामेंट की शुरुआत आज से हो रही है, जिसमें सचिन, सहवाग, दिलशान, जयसूर्या, लारा जैसे तमाम दिग्गज खेलेंगे। टूर्नामेंट में कुल 12 लीग मैच होंगे, जो अगले 11 दिनों तक खेले जाएंगे। लीग चरण की शीर्ष चार टीमें ही सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 21 मार्च को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के मैचों का प्रसारण शाम 7 बजे से होगा। अधिक जानकारी के लिए इस ट्वीट पर जाकर पूरे कार्यक्रम को जाना जा सकता है।
कौन किस टीम से खेलेगा
हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले नमन ओझा, यूसुफ पठान, और आर विनय कुमार इस टूर्नामेंट में भारतीय लीजेंड्स टीम का हिस्सा बने हैं जबकि दिग्गज वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ जैसे खिलाड़ी इंडिया लीजेंड्स टीम का हिस्सा हैं, जिसकी कप्तानी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर करेंगे।
टीम स्क्वॉड्स
इंडिया लीजेंड्स: सचिन तेंदुलकर (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, इरफान पठान, मोहम्मद कैफ, यूसुफ पठान, नमन ओझा, जहीर खान, मनप्रीत गोनी, प्रज्ञान ओझा, नियोल डेविड, मुनाफ पटेल।
श्रीलंका लीजेंड्स: तिलकरत्ने दिलशान (कप्तान), उपुल थरंगा, चिन्तका जयसिंघे, थिलन तुषारा, नुवान कुलसेकरा, मालिंदा वरनापुरा, धमिका प्रसाद, चमारा सिल्वा, रंगना हेराथ, चमारा कापुगेदरा, दुलांजना विजसिंघे, र सेल अर्नोल्ड, अजंता मेंडिस, फरविज माहरूफ, सनथ जयसूर्या, मंजुला प्रसाद।
दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स: जोंटी रोड्स (कप्तान), मोर्ने वान विक, मकाया नतिनी, जस्टिन केंप, अलवीरो पीटरसन, निकी बोजे, एंड्रयू पुटिक, थांडी तशबाला, लूट्स बोसमैन, लॉयड नोरिस जोन्स, जैंडर डी ब्रुइन, मोंडे जोंडेकी, गार्नेट क्रुगर, रोजर टेलीमाचुस।
बांग्लादेश लीजेंड्स: मोहम्मद रफीक (कप्तान), अब्दुर रज्जाक, खालिद मसूद, मोहम्मद शरीफ, हन्नान सरकार, जावेद उमर, राजिन सालेह, मेहताब हुसैन, आफताब अहमद, आलमगीर कबीर, मुशफिकुर रहमान, खालिद महमूद, ए एन एम मामून उर रशीद, नफीस इकबाल।
वेस्टइंडीज लीजेंड्स: ब्रायन लारा (कप्तान), दीनानाथ रामनारायण, महेंद्र नागामुटू, टीनो बेस्ट, सुलेमान बेन, एडम सैनफोर्ड, कार्ल हूपर, ड्वेन स्मिथ, रयान ऑस्टिन, विलियम पर्किन्स, पेड्रो कॉलिन्स, रिडली जैकब्स, नरसिंह देओनारायाण।
इंग्लैंड लीजेंड्स: केविन पीटरसन (कप्तान), ओविस शाह, फिलिप मस्टर्ड, जेम्स टिंडल, क्रिस ट्रेमलेट, साजिद महमूद, जेम्स ट्रेडवेल, क्रिस शॉफिल्ड, जॉनाथन ट्रॉट, रयान साइडबॉटम, मोंटी पनेसर, निक कॉम्पटन, कबीर अली, उस्मान अफजल, मैथ्यू होगार्ड।



