BusinessNational

EV की रफ्तार ने तोड़ा रिकॉर्ड, अगस्त में 2.98 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बिके

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री ने अगस्त में नया रिकॉर्ड बनाया। फाडा की रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त 2026 में ईवी बिक्री 52.9 प्रतिशत बढ़कर 2,98,448 इकाई पहुंच गई। इलेक्ट्रिक यात्री वाहन, दोपहिया, तिपहिया और वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में जोरदार वृद्धि दर्ज हुई। कुल वाहन बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी बढ़कर 12.3 प्रतिशत हो गई। दोपहिया में टीवीएस मोटर, यात्री वाहनों में टाटा मोटर्स और वाणिज्यिक वाहनों में टाटा मोटर्स प्रमुख रहे। बढ़ता ग्राहक भरोसा और चार्जिंग नेटवर्क ईवी बाजार को गति दे रहा है।

नयी दिल्ली : इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री इस साल अगस्त में 52.9 प्रतिशत बढ़कर 2,98,448 इकाई पर पहुंच गयी जो अगस्त की बिक्री का नया रिकॉर्ड है।घरेलू वाहन डीलरों के शीर्ष संगठन फाडा की मंगलवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि ईवी की चारों श्रेणियों – यात्री वाहन, दुपहिया, तिपहिया और वाणिज्यिक वाहन – में अगस्त माह की बिक्री के पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गये हैं।वाहनों की कुल बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी एक साल पहले के 9.5 प्रतिशत से बढ़कर 12.3 प्रतिशत हो गयी।

इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 51.89 फीसदी की वृद्धि के साथ अगस्त में 30,696 इकाई दर्ज की गयी। महीने के दौरान देश में बिके कुल यात्री वाहनों की हिस्सेदारी 7.6 प्रतिशत रही। पिछले साल अगस्त में यह 5.8 प्रतिशत पर थी।इस श्रेणी में टाटा मोटर्स का वर्चस्व कायम रहा। 13,158 वाहनों के साथ वह पहले स्थान पर रही। इसके बाद क्रमशः महिंद्रा एंड महिंद्रा (13,158) और जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया (4,622) का स्थान रहा।

इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहनों की बिक्री अगस्त में 1,83,204 इकाई रही। यह एक साल पहले के मुकाबले 67.05 प्रतिशत अधिक है। कुल दुपहिया में ईवी की हिस्सेदारी पिछले साल अगस्त के 7.7 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर 10.7 प्रतिशत हो गयी।दुपहिया के ईवी खंड में टीवीएस मोटर कंपनी 48,938 इकाई के साथ पहले स्थान पर बनी रही। उसकी बिक्री सालाना 90.82 फीसदी बढ़ी है। बजाज ऑटो की बिक्री 235.73 प्रतिशत बढ़कर 41,114 इकाई पर पहुंच गयी। एथर एनर्जी ने महीने के दौरान 28,757 ईवी बेचे जो 49.70 प्रतिशत की वृद्धि दिखाता है।

तिपहिया की बिक्री अगस्त में 25.28 प्रतिशत बढ़कर 79,846 इकाई हो गयी। तिपहिया के कुल बाजार में इसकी हिस्सेदारी 56.6 प्रतिशत से बढ़कर 65.3 फीसदी हो गयी।इस श्रेणी में बजाज ऑटो दूसरे से पहले स्थान पर पहुंच गयी है। उसकी बिक्री 117.19 प्रतिशत बढ़कर 13,833 इकाई हो गयी। महिंद्रा समूह 12,819 इकाई की वृद्धि के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गया। उसकी बिक्री 45.04 फीसदी बढ़ी है। टीवीएस मोटर कंपनी की बिक्री 93.64 प्रतिशत बढ़कर 4,415 इकाई पर रही।अगस्त में देश में 4,702 इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहन बिके।

इसमें सालाना आधार पर 188 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वाणिज्यिक वाहन में ईवी की बाजार हिस्सेदारी एक साल पहले के 2.06 प्रतिशत से बढ़कर 5.18 प्रतिशत हो गयी।इस श्रेणी में 1,416 इकाई के साथ टाटा मोटर्स पहले स्थान पर बनी रही। उसकी बिक्री 216 प्रतिशत बढ़ी है। यूलर मोटर्स की बिक्री 961 प्रतिशत बढ़कर 849 इकाई और सानी हैवी इंडस्ट्री इंडिया की एक से बढ़कर 605 हो गयी। फाडा के अध्यक्ष साई गिरिधर ने कहा कि भले ही वाहनों की कुल खुदरा बिक्री पिछले साल के त्योहारी सीजन के उच्चतम स्तर से काफी नीचे है, फिर भी ईवी की हर श्रेणी पिछले नौ महीनों में बने रिकॉर्ड के बहुत करीब बनी हुई है।

इलेक्ट्रिक परिवहन अब सिर्फ़ सब्सिडी की कहानी नहीं है; यह परिचालन लागत, चार्जिंग अवसंरचना के विस्तार और ग्राहकों के बढ़ते भरोसे की कहानी है। यह अब देश की विकास गाथा का एक अहम हिस्सा बन गया है, जिसमें ‘भारत’ (ग्रामीण और छोटे शहर) भी इस यात्रा का मजबूती से हिस्सा है। (वार्ता)

छत्तीसगढ़ से बंगाल तक गोरखपुर GRP की ‘सर्विलांस स्ट्राइक’, 510 खोए मोबाइल बरामद

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button