
चंडीगढ़ । पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने कवि कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए राहत प्रदान की है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ टिप्पणी किए जाने के बाद आप नेता की शिकायत के आधार पर रूपनगर के थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
रूपनगर पुलिस ने 27 अप्रैल को कुमार विश्वास को पेश होने के लिए बुलाया था लेकिन वह पुलिस के समक्ष पेश होने की बजाए हाईकोर्ट में चले गए।हाईकोर्ट ने सोमवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर दिया है। पंजाब सरकार अब कुमार विश्वास के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को लेकर अपनी रिपोर्ट देगी।(हि.स.)



