
4399 दिनों का रिकॉर्ड और काशी में उत्सव जैसा माहौल, जानिए दिनभर क्या-क्या हुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 4399 दिन तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के ऐतिहासिक अवसर पर वाराणसी में भाजपा द्वारा सेवा, स्वच्छता, सम्मान और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने काशी अनाथालय में बच्चों को फल एवं वस्त्र वितरित किए तथा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। वहीं आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने अस्पतालों में फल वितरण, टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरण और मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाकर जनसेवा का संदेश दिया।
वाराणसी : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने बुधवार को एक दिवसीय काशी प्रवास के दौरान सेवा, सामाजिक सरोकार, आध्यात्मिकता और संगठनात्मक कार्यक्रमों में सहभागिता कर कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच पार्टी की जनसेवा आधारित कार्यशैली का संदेश दिया। उनका यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 4399 दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करने के ऐतिहासिक अवसर से भी जुड़ा रहा। निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सायंकाल लहुराबीर स्थित काशी अनाथालय पहुंचे, जहां उन्होंने अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच फल एवं वस्त्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4399 दिनों का कार्यकाल पूरा कर स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का गौरव प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बीते 12 वर्षों में बिना किसी क्षेत्रीय, धार्मिक अथवा जातीय भेदभाव के “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ कार्य किया है, जिसका परिणाम है कि भारत आज विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और प्रधानमंत्री मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है और पार्टी सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध रही है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, मेयर अशोक तिवारी, शंकर गिरी, नवरतन राठी, राम प्रकाश दुबे, राकेश शर्मा, चंद्रशेखर उपाध्याय, मधुकर चित्रांश, शैलेन्द्र मिश्रा, रजत जायसवाल, सिद्धनाथ शर्मा, सुशील कुमार गुप्ता, मनोज सोनकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सुख, समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की कामना
इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी विश्व प्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन एवं रुद्राभिषेक किया। उन्होंने मंदिर में आयोजित भव्य महाआरती में सहभागिता की तथा ललिता घाट पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि काशी के लोकप्रिय सांसद एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्वाधिक 4399 दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के गौरवपूर्ण अवसर पर “स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत” तथा “स्वच्छता ही सेवा” के मूल मंत्र को आगे बढ़ाने के लिए काशी में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में इन्होंने भी दी हाजिरी
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, मेयर अशोक तिवारी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, पूर्व एमएलसी डॉ. वीणा पाण्डेय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, पूर्व महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, नागेंद्र रघुवंशी, राम प्रकाश दुबे, जगदीश त्रिपाठी, संजय राय, शैलेन्द्र मिश्रा, दिनेश कालरा, संदीप केशरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विशेष हवन-पूजन, सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना को लेकर बुधवार सायं संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में विशेष हवन-पूजन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक ने किया, जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नंद जी पाण्डेय यजमान के रूप में उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत हवन-पूजन संपन्न हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन के साथ-साथ देश के विकास और जनकल्याण की कामना की गई।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक एवं परिवर्तनकारी कार्यों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है। उन्होंने बताया कि आधारभूत संरचना के विकास, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान, आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, गरीब कल्याण योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर, नई शिक्षा नीति तथा विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु अपने-अपने स्तर पर योगदान देने का संकल्प लिया तथा राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. नंद जी पाण्डेय, निर्मला पटेल, शिवांग दुबे, विनीत सिंह, रविंद्र सिंह, अशोक मिश्रा, जगन्नाथ ओझा, अजय प्रताप सिंह, विनोद राजभर, गौरव पाण्डेय, कपिल त्रिपाठी, शुष्मिता सेठ, सीमा यादव, पवन शर्मा, सुमित मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, विजय वर्मा, राधेश्याम, अनूप यादव, शशि सोनकर, स्वास्तिक श्रीवास्तव तथा रवि पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने किया जनसेवा एवं फल वितरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में सफलतापूर्वक 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने तथा देश के इतिहास में सर्वाधिक समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर कार्य करने के गौरवपूर्ण अवसर पर वाराणसी में विभिन्न जनसेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु” ने जनहित एवं सेवा को समर्पित अनेक कार्यक्रमों में सहभागिता की और प्रधानमंत्री मोदी के “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, चौकाघाट में आयोजित कार्यक्रम में आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु” ने रोगियों के बीच फल वितरण किया तथा उनसे मिलकर उनके स्वास्थ्य, उपचार एवं पोषण संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सालय एवं महाविद्यालय द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं, निःशुल्क परामर्श सेवाओं एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधाओं की सराहना करते हुए आवश्यक दवाओं, उपकरणों तथा चिकित्सा अवसंरचना के निरंतर सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में नीरज जायसवाल, मधुकर चित्रांश, गौरव राठी, डॉ. सुधीर त्रिपाठी, जितेंद्र कुशवाहा, संतोष सैनी, अशोक यादव, चंद्रशेखर उपाध्याय, संजय विश्वंभरी, जय विश्वकर्मा, अरुण पांडेय, रविशंकर मिश्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वहीं महाविद्यालय के डॉ. डी.के. मौर्य, डॉ. मनीष मिश्र, डॉ. धनंजय कुमार, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. अंजना सक्सेना, डॉ. अरुण दत्त राजौरिया तथा कबीरचौरा चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया। इसके उपरांत एसपीजी कबीरचौरा स्थित श्री शिव प्रसाद गुप्त चिकित्सालय के क्षय रोग विभाग में आयोजित प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम में भी आयुष मंत्री ने सहभागिता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश टीबी उन्मूलन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और समाज के प्रत्येक वर्ग को इस अभियान में सहभागी बनना चाहिए ताकि भारत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त किया जा सके।
इस अवसर पर डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु” ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, राष्ट्र निर्माण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का स्वर्णिम काल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और यही प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही संगठन और सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसी भावना के साथ सभी कार्यकर्ता समाज के बीच निरंतर कार्य कर रहे हैं। दिनभर आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में आयुष मंत्री ने दारानगर स्थित प्राचीन महामृत्युंजय मंदिर एवं मध्यमेश्वर महादेव मंदिर में स्वच्छता अभियान में भाग लिया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने मंदिर परिसर के निकट चाय एवं लस्सी विक्रेताओं के बीच पहुंचकर आत्मीय संवाद किया तथा उपस्थित लोगों को फल वितरित कर सेवा और सद्भाव का संदेश दिया।
इसी क्रम में वाराणसी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई। आयुष मंत्री ने कहा कि संगठन और सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में कार्य और अधिक गति से आगे बढ़ेगा।
लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर जताई प्रसन्नता
युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी गौरव राठी ने कहा है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं, जो देशवासियों के अटूट विश्वास, व्यापक जनसमर्थन और उनकी प्रभावशाली नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है।गौरव राठी ने जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले वर्षों में विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों के परिणामस्वरूप देश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है तथा वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा निरंतर मजबूत हुई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व समुदाय के बीच एक सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अपनी नई पहचान स्थापित की है। उनकी दूरदर्शी सोच, निर्णायक नेतृत्व और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की कार्यशैली ने देश को नई दिशा प्रदान की है। गौरव राठी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की निरंतर जनसेवा, राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण तथा विकासोन्मुखी दृष्टिकोण ही उन्हें करोड़ों भारतीयों का प्रिय नेता बनाता है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए ही नहीं, बल्कि समस्त देशवासियों के लिए गर्व और गौरव का विषय है। गौरव राठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना की।
PM मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड, बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री
सहारा: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं के लिए बड़ा फैसला



