Politics

बलिया : योगी के समर्थन में उतरे राजभर

बलिया : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने इलाहाबाद में गवाह हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार को समर्थन किया । वहीं आगामी लोकसभा चुनाव में जातीय जनगणना को मुद्दा बनने की बात से इन्कार किया है।

जिले के रसड़ा स्थित दल के प्रधान कार्यालय पर रविवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सुभासपा अध्यक्ष ने इलाहाबाद में गवाह हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए कहा “ सच्ची बात कड़वी होती है। अतीक अहमद को सपा ने विधायक व सांसद बनाया था। राजू पाल हत्याकांड में अतीक अहमद के विरुद्ध मुकदमा हुआ था । यही बात योगी आदित्यनाथ कह रहे हैं। ”(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button