Varanasi

बरेका में कर्मचारियों के बीच पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कैंटीन में साथ किया भोजन

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 31 अक्टूबर 2026 को वाराणसी स्थित बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। रेल मंत्री ने कर्मचारियों के साथ कैंटीन में दोपहर का भोजन किया और उनसे आत्मीय संवाद किया। उन्होंने विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों तथा महिला कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, मांगों एवं सुझावों को सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

वाराणसी : केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा बरेका कर्मचारियों के साथ कैंटीन में बैठकर दोपहर का भोजन किया। उन्होंने विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों और महिला कर्मचारियों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं मांगों की जानकारी ली।

बरेका के स्वागती यूहॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री ने भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं एकीकरण में सरदार पटेल के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि देश के निर्माण में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

रेल मंत्री के दौरे का विशेष आकर्षण कर्मचारियों के साथ कैंटीन में दोपहर का भोजन रहा। औपचारिक कार्यक्रमों से अलग हटकर उन्होंने कर्मचारियों के बीच बैठकर भोजन किया और उनसे सहज वातावरण में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कार्यप्रणाली, कैंटीन में खानपान की सुविधाओं, कार्यस्थल के अनुभवों तथा कर्मचारियों के सुझावों के बारे में जानकारी प्राप्त की। रेल मंत्री को अपने बीच बैठकर भोजन करते और आत्मीयता से बातचीत करते देख कर्मचारियों में उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल रहा।

इसके बाद रेल मंत्री ने बरेका के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें बरेका कर्मचारी परिषद, एससी/एसटी एसोसिएशन, बीएलडब्ल्यू मजदूर संघ तथा मेंस कांग्रेस ऑफ बीएलडब्ल्यू के प्रतिनिधि शामिल रहे। प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं, मांगों एवं सुझावों से संबंधित ज्ञापन मंत्री को सौंपे। श्री वैष्णव ने सभी की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

महिला कर्मचारियों से भी किया संवाद

रेल मंत्री ने बरेका में कार्यरत महिला कर्मचारियों से भी विशेष रूप से बातचीत की। इस दौरान महिला सशक्तिकरण, कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण, बेहतर सुविधाओं तथा रेलवे के कार्यों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी जैसे विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने रेलवे के विकास एवं प्रगति में महिला कर्मचारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

रेल मंत्री का यह दौरा कर्मचारियों के साथ संवाद, सहभागिता और आत्मीय जुड़ाव के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा। कर्मचारियों के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनने और उनके साथ भोजन करने की पहल से बरेका परिवार में उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार, बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत, प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप यादव, परिषद के अन्य सदस्य, विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

पहले ‘आश्वासन पर आश्वासन’ मिलता था, अब ‘सौगात पर सौगात’ मिलती हैः मुख्यमंत्री

वाराणसी को बड़ी सौगात: दिल्ली से काशी का सफर 3 घंटे 33 मिनट में, बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर को मंजूरी

यूपी के सभी 75 जिलों में बनेंगे सरदार पटेल स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट जोन: सीएम योगी

Related Articles

Back to top button