दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नया लुक सामने आया है। राहुल इन दिनों ब्रिटेन के दौरे पर हैं। यहां वो कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देंगे। इससे पहले उनके नए लुक की तस्वीर सामने आयी है। राहुल गांधी ने दाढ़ी-मूंछ ट्रिम करा ली है। सामने आयी तस्वीर में राहुल टाई-कोट पहने दिख रहे हैं।
बता दे कि 7 सितंबर 2022 से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के बाद से राहुल ने एक के बाद एक कई राज्यों से यात्रा निकाली थी। राहुल ने यात्रा के दौरान अपनी दाढ़ी बढ़ाई और उनका लुक बेहद अलग देखने को मिला। राहुल के दाढ़ी वाले लुक को देख किसी उन्हें साधू-संत बताया तो किसी ने कुछ।वहीं, अब एक बार फिर राहुल नए लुक में सामने आए हैं। राहुल ने अपनी दाढ़ी को ट्रिम करा लिया है। राहुल का ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल है।भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल ने अपनी दाढ़ी काफी बढ़ा ली थी और अधिकतर समय वो सफेट टी-शर्ट में दिखाई दिए थे।राहुल माइनस के तापमान में भी राहुल गांधी हाफ टी-शर्ट में यात्रा करते दिखे थे।(वीएनएस)



