NationalPolitics

प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लंदन में भारत के लोकतंत्र पर उठाया था सवाल

धारवाड़ (कर्नाटक) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लंदन के एक साक्षात्कार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उन ‘बेबुनियाद टिप्पणियों’ को लेकर उन पर तीखा हमला किया, जिसको देश में विवाद खड़ा हो गया है।श्री मोदी ने कहा,“भगवान बसवेश्वर की प्रतिमा लंदन में है, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उसी लंदन में भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाए गए। भारत सिर्फ सबसे बड़ा लोकतंत्र नहीं है, लोकतंत्र की जननी भी है।”’कांग्रेस नेता राहुल ने लंदन में आयोजित आईजेए कार्यक्रम में संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि मौजूदा सरकार के समय में भारत‘अलोकतांत्रिक’ हो गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा,“अगर यूरोप में लोकतंत्र अचानक गायब हो जाए, तो आप कैसे प्रतिक्रिया देंगे? आप चौंक जाएंगे और कहेंगे कि यह लोकतंत्र के लिए एक बड़ा झटका है। यूरोप के आकार का साढ़े तीन गुना बड़ा ढांचा (भारत) अचानक गैर-लोकतांत्रिक हो जाए तो आप कैसे प्रतिक्रिया देंगे? यह पहले ही हो चुका है। यह भविष्य में नहीं होने वाला है। ”श्री मोदी ने कहा,“विपक्ष भारत की छवि को कितना भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर ले, दुनिया की कोई भी ताकत भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को नुकसान नहीं पहुंचा सकती।”

श्री गांधी ने मुंबई और दिल्ली में बीबीसी के कार्यालयों में किए गए कर सर्वेक्षणों के खिलाफ भी बीबीसी का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि भारत में बीबीसी के खिलाफ कार्रवाई ‘देश में विपक्ष की आवाज को कुचलने ’ का एक उदाहरण है।प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदू देवताओं का अपमान करने को लेकर भी विपक्ष पर हमला बोला और कहा, “ये लोग भगवान बसवेश्वर, कर्नाटक के लोगों और भारत के नागरिकों का अपमान कर रहे हैं।” (वार्ता)

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button