Cover StoryNationalUP Live

मुख्यमंत्री के निर्देश पर गौरी-गणेश की चीनी मूर्तियों को बाजार से बाहर करने की तैयारी

अबकी दिवाली में चीन से होगा उप्र की मूर्तियों का जोरदार मुकाबला , ऑनलाइन और वास्तविक कार्यशाला में विशेषज्ञ निखारेंगे मिट्टी से मूर्ति बनाने वालों का हुनर

गिरीश पांडेय

लखनऊ : अबकी दीवाली में उत्तर प्रदेश और चीन से जोरदार मुकाबला होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर माटी कला बोर्ड ने गौरी-गणेश की चाइनीज मूर्तियों को बाजार से बाहर करने की पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन और वास्तविक कार्यशाला आयोजित की जानी हैं। इनमें मूर्तिकला के नामी-गिरामी मूर्तिकार और विशेषज्ञ माटी में जान डालने वालों को उनका हुनर निखारने के बारे में टिप्स देंगे।

ऑनलाइन कार्यशाला इसी माह होनी है। इसमें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्राफ्ट एंड डिजाइन (आईआईसीडी जयपुर), महात्मागांधी ग्रामीण औद्योगिकरण संस्थान (एमजीआईआरआई वर्धा) , नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड टेक्नोलॉजी (निफ्ट रायबरेली) और उप्र इंडस्ट्रीज ऑफ डिजाइन (यूपीआईडी) के विशेषज्ञ और अन्य विशेषज्ञ गुणवत्ता में बेहतर और दाम में प्रतिस्पद्र्धी गौरी-गणेश की मूर्तियों को बनाने की जानकारी देंगे।

हर मंडल में होगी ऑनलाइन कार्यशाला

ऑनलाइन कार्यशाला में या तो लगभग सभी मंडलों के महाप्रबंधक उद्योग के कार्यालय पर या किसी अन्य जगह होगी। हर जगह बड़े-बड़े टीवी स्क्रीन लगेंगे। वहां माटी को जीवंत करने वाले कलाकार सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए मौजूद रहेंगे। विशेषज्ञ अपनी-अपनी विशेषज्ञता के अनुसार मूर्तियां बनाने की जानकारी के साथ उनकी अन्य समस्याओं का भी समाधान करेंगे।
मसलन निफ्ट के एक्सपर्ट तैयार उत्पादों के बेहतर और सुरक्षित पैकिंग के बारे में बताएंगे। महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिकरण संस्थान के विवेक मसानी गैस की भ_ियों को प्रासेस और फायरिंग की प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। मास्टर ऑफ फाइन आर्ट और मूर्तिकला में विशेषज्ञता रखने वाले केके श्रीवास्तव और अमरपाल अपने दो दशक के अनुभवों को साझा करेंगे। सब कुछ सामान्य रहा तो

गोरखपुर में जुटेंगे देश भर के विशेषज्ञ

प्रदेश स्तरीय वास्तविक कार्यशाला अगस्त में गोरखपुर में होगी। गोरखपुर के चयन के पीछे यहां के भटहट कस्बे के औरंगाबाद और आस-पास के गांवों के लोगों की मिट्टी के सामान (टेरोकोटा) बनाने में महारथ हासिल होना है। इन गांवों के करीब दर्जन भर से अधिक लोगअपने हुनर के लिए प्रदेश और देश स्तर पर सम्मानित भी हो चुके हैं। इनके हुनर के ही नाते ही टेरोकोटा गोरखपुर के एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में शामिल है। हाल ही में वहां के टेरोकोटा को जियोग्रैफिकल इंडीकेशन (जीआई)भी प्राप्त हुआ। स्वाभाविक है कि यहां के लोगों और विशेषज्ञों की दक्षता से प्रदेश भर से वहां आने लोगों का हुनर और निखरेगा। गुणवत्ता सुधरने से उनके उत्पाद की मांग सुधरेगी। हर जगह स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

मालूम हो कि मुख्यमंत्री का यह भी निर्देश है कि माटी कला बोर्ड के जरिए अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाय। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग ने इसी के अनुसार अपनी कार्ययोजना भी तैयार की है। इसमें प्रशिक्षण से लेकर रोजगार देने की योजना है। इस क्रम में इस विधा से जुड़े लोगों के उत्पाद की गुणवत्ता सुधारने के लिए उनको तीन तरह के अल्पकालिक प्रशिक्षण दिये जाएंगे। इसमें तीन दिवसीय प्रशिक्षण के 75, सात दिवसीय प्रशिक्षण के 10 और 15 दिवस प्रशिक्षण के 15 सत्र होंगे। इसके अलावा 2700 लाभार्थियों को बिजली चालित चॉक भी बांटे जाएंगे। इस वित्तीय वर्ष में 10500 लोगों को माटी कला बोर्ड के विभिन्न योजनाओं के तहत रोजगार दिलाने का भी विभाग का लक्ष्य है।

स्वदेशी को बढ़ावा देना मुख्यमंत्री की मंशा है। दीपावली में लगभग हर परिवार पूजन के लिए गौरी-गणेश की मूर्तियां खरीदता है। अधिकांश मूर्तियां चीन से आती है। चीन का एकाधिकार टूटे। हमारे यहां के माटी कला से जुड़े कलाकार भी गुणवत्ता में उसी तरह की या उससे बेहतर और दामों में प्रतिस्पद्र्धी मूर्तियां बना सकें, कार्यशाला का यही मकसद है : नवनीत सहगल , प्रमुख सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button