Varanasi

बीता हुआ बहुमूल्य समय लौटकर वापस नही आता: दिलीप पांडेय

बच्चों का चार दिवसीय शीतकालीन शिविर सम्पन्न

दुद्धी,सोनभद्र : कंपोजिट विद्यालय दिघुल में चल रहे चार दिवसीय शीतकालीन शिविर का समापन खंड शिक्षा अधिकारी दुद्धी महेंद्र मौर्य के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के दिलीप कुमार पांडेय जिला महामंत्री भाजपा तथा विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार मिश्रा प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल दिघुल व रविंद्र प्रसाद प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय दिघुल उपस्थित रहे। मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर, स्वागत गीत द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।

नोडल शिक्षा राम रक्षा द्वारा चार दिवसीय कार्यक्रम के बारीकियां से निपुण लक्ष्य कला क्राफ्ट , जीवन कौशल ,सड़क सुरक्षा, आत्मरक्षा पर्यावरण संरक्षण, विकसित भारत ,स्वच्छता, योग ,खेलकूद आदि के संबंध निबंध प्रतियोगिता कला प्रतियोगिता आदि कराया गया प्रतिभागी बच्चों को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बच्चों से कहा कि समय लौटकर वापस नहीं आता। आपका एक-एक पल बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसका उपयोग करें।

छात्र असलम हुसैन तथा अजय कुमार द्वारा 28 राज्य व उनकी राजधानी व उत्तर प्रदेश के 75 जिलों का नाम बताया गया। सामान्य विज्ञान में प्रधानमंत्री ,मुख्यमंत्री का नाम बच्चों से पूछा गया। तत्परता से जवाब सुन अतिथिगण काफी प्रभावित हुए।गणित शिक्षक सुभाष गुप्ता द्वारा सरल ढंग से आकृति के बारे में भी बताया गया, जिससे कि बच्चों में समझ विकसित हो सके। इस दौरान विज्ञान शिक्षक रामरक्षा द्वारा विज्ञान के टीएलएम व्हाट्सएप पर ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से बच्चों को लगातार अभ्यास कार्य दिया जा रहा है। जिसमें बच्चों का जुड़ाव बना रहे। इस अवसर पर सत्यनारायण कन्नौजिया समस्त शिक्षक एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

रामोत्सव 2024:काशी के शिल्पकार ने सोने, चांदी और हीरे से बनाई श्रीराम मंदिर की अनुकृति

रामोत्सव 2024:सूर्य भी जहां आकर ठहर गए, वहां वर्षों से रुकी विकास प्रक्रिया को नाथों के ‘आदित्य’ ने दी गति

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button