
देवरिया । तरकुलवा थाना क्षेत्र में दो बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गयी। पुलिस ने छोटी बहन का शव रविवार को गंडक नदी से बरामद किया। विधिक कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मां के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के दुबे टोला के रहने वाली आयुषी (10) एवं छोटी (7) पुत्री मान सिंह कुशवाहा दो दिन पहले गायब हो गयी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से आज संदिग्ध परिस्थितियों में छोटी का शव रतनपुरा गाँव के समीप गण्डक नदी से बरामद किया। मान सिंह कुशवाहा ने पत्नी संध्या के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि मां के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।(हि.स.)



