Crime

उमेश पाल हत्याकांड:अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब से पुलिस ने की पूछताछ

प्रयागराज : प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में पुलिस ने माफिया एवं पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई अशरफ की पत्नी जैनब रूबी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि जैनब को उसके मायके पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हटवा गांव से बुधवार देर शाम हिरासत में लेकर जेठानी शाइस्ता परवीन और बेटे असद के बारे में पूछताछ की गयी। जैनब से अशरफ, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम, और अरमान के बारे में भी जानकारी हासिल की गई। शाइस्ता परवीन अतीक अहमद की पत्नी है।

उमेश पाल की हत्या में मिले सीसीटीवी फुटेज में असद को गोली चलाते हुए पहचाना गया है। जैनब के अलावा उसके घर के कुछ अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए मेजा, मऊआइमा और फूलपुर क्षेत्र के कुछ लोगों को उठाया है।(वार्ता)

पूर्व बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह की हत्या,दो गनर की हालत नाजुक

उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अरबाज पुलिस मुठभेड़ में ढेर

अतीक के करीबी माफिया के आवास पर चला बुलडाेजर,उमेश पाल के दूसरे गनर की भी मृत्यु

सर्वविदित है कि अतीक अहमद समाजवादी पार्टी का ही प्रोडक्ट है : मायावती

‘माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा’:सदन में दहाड़े योगी तो थर्राया सोशल मीडिया

 

 

 

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button