
लखनऊ : यूपी की योगी सरकार में बेरोजगारों के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार और 5 साल तक संविदा पर रखने जैसे कानून के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को परिवर्तन चौक पर बेरोजगारी दिवस मनाया गया। आप कार्यकताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प हुई जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस के लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता घायल हो गए। परिवर्तन चौक पर भगदड़ से अफरा तफरी मच गई। इस दौरान राहगीरों को परेशानियों का सामना उठाना पड़ा। जाम की स्थिति बन गई पुलिस ने अभद्रता की और गिरफ्तार कर कार्यकर्ताओ को आलमबाग स्थित ईको गार्डेन ले गई। प्रदर्शन छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे के नेतृत्व में हुआ। आप पार्टी के 30 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया।



