Politics

पीएम मोदी ने कभी नहीं की बदले की राजनीति : गुलाम नबी आजाद

नई दिल्ली । जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने पीएम मोदी को उदार बताया है। वहीं, कांग्रेस के जी-23 नेताओं के भाजपा के करीबी होने के आरोप का उन्होंने खंडन कर दिया।गुलाम नबी आजाद ने कहा, ”मैंने उनके साथ जो किया, उसके लिए मुझे मोदी को श्रेय देना चाहिए। वह बहुत उदार हैं। विपक्ष के नेता के रूप में मैंने उन्हें किसी भी मुद्दे पर नहीं बख्शा, चाहे वह धारा 370 हो या सीएए या हिजाब।

आजाद ने कहा, ”उनके कुछ बिल मैने पूरी तरह फेल कर दिए, लेकिन मुझे उन्हें श्रेय देना चाहिए कि उन्होंने एक राजनेता की तरह व्यवहार किया, उसका बदला नहीं लिया।”पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस आरोप पर कि वह और जी-23 के नेता भाजपा के करीबी हैं, कहा कि ऐसा कहने वाले मूर्ख है। अगर G23 भाजपा का प्रवक्ता था तो उसे कांग्रेस ने सांसद क्यों बनाया? उन्हें सांसद, महासचिव और पदाधिकारी क्यों बनाया है? मैं अकेला हूं जिसने पार्टी बनाई है। बाकी लोग अभी वहीं हैं। यह दुर्भावनापूर्ण, अपरिपक्व और बचकाना आरोप है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button