National

प्रधानमंत्री मोदी ने गांधीनगर-वाराणसी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

नए भारत की नई पहचान में एक और कड़ी : नरेंद्र मोदी

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुनर्निर्मित वडनगर रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया। उल्लेखनीय है कि यह वही रेलवे स्टेशन है जहां प्रधानमंत्री मोदी बचपन में चाय बेचते थे। गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित यह कस्बा नरेंद्र मोदी का गृह नगर है। उद्घाटन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

पीएम ने नवीनीकृत वडनगर रेलवे स्टेशन के अलावा, कई अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। इनमें पुनर्विकसित गांधीनगर रेलवे स्टेशन के ऊपर निर्मित एक पांच सितारा होटल और अहमदाबाद में साइंस सिटी में कुछ आकर्षण शामिल हैं। इसके साथ ही इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर-वरेथा मेमू ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विकास के पथ पर अग्रसर होने के लिए हमें शहरी विकास की पुरानी सोच को छोड़ना होगा और आधुनिक तौर तरीकों का उपयोग कर निर्माण करना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे देश का लक्ष्य कंक्रीट का स्ट्रक्चर खड़ा करना नहीं हैं।  बेहतर पब्लिक स्पेस हमारी जरूरी आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि हमारे शहरों की एक बड़ी आबादी क्वालिटी पब्लिक लाइफ और क्वालिटी पब्लिक स्पेस से वंचित रही है। अब अर्बन डेवलपमेंट की पुरानी सोच को पीछे छोड़कर, देश आगे बढ़ रहा है। मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत की जरूरत, 20वीं सदी के तौर तरीकों से पूरी नहीं हो सकती है। इसलिए रेलवे में नए सिरे से सुधार लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमने रेलवे को सिर्फ एक सेवा के तौर पर नहीं, बल्कि एक एसेट के तौर पर विकसित करने का काम शुरू किया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button