State

गुजरात चुनाव: मतदान के लिए कतार में लगकर प्रधानमंत्री ने डाला वोट

अहमदाबाद । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार सुबह करीब 9 बजे अहमदाबाद की साबरमती विधानसभा सीट के राणीप के निशाल स्कूल में मतदान किया। वो अपने काफिले के साथ राणीप पहुंचे। यह काफिला मतदान केन्द्र से करीब एक किलोमीटर दूर रुका। प्रधानमंत्री यहां से पैदल ही मतदान केन्द्र तक पहुंचे। केन्द्र में उनसे पहले दो-तीन लोग कतार में थे। प्रधानमंत्री उनके पीछे कतार में हो लिए।बारी आने पर वो कमरे में पहुंचे। मतदान की व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों ने उनका अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री मोदी मतदान करने के बाद पैदल काफिले के पास पहुंचे। सड़क के दोनों ओर खड़े सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया। उनकी एक झलक पाने के लिए छतों पर लोग खड़े थे। बाद में उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने लोगों से मतदान की अपील की। अपनी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की।

प्रधानमंत्री की शतायु माता हीराबा ने गांधीनगर में किया मतदान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 100 वर्षीय माता हीराबा ने सोमवार को गांधीनगर के रायसण स्थित दयाबने वाडीभाई पटेल स्कूल में मतदान किया। उनके साथ मोदी के सबसे छोटे भाई पंकज मोदी और उनका परिवार भी साथ था। अधिक उम्र के कारण हीराबा व्हीलचेयर से मतदान केन्द्र पहुंची। उनकी कमर में काले रंग का एक पट्टा भी बांधा था। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से उनकी तबियत थोड़ी खराब बताई गई है। सौ वर्ष की उम्र में भी उनके अंदर मतदान के प्रति उत्साह देखा गया। हीराबा ने मतदान के बाद वहां मौजूद लोगों को हाथ जोड़कर अभिवादन किया। मतदान के वक्त उनकी छोटी बहू और पंकज मोदी की पत्नी साथ नजर आईं।(हि.स.)।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button