National

नायडू, बिंदेश्वर, वैज्यंती को पद्म विभूषण और विजयकांत को पद्म भूषण

नयी दिल्ली : पूर्व उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू , सामाजिक कार्यकर्ता बिन्देश्वर पाठक (मरणोपरांत), अभिनेत्री वैज्यंती माला , नृत्यांगना पदमा सुब्रमण्यम और अभिनेता कोनिडेला चिरंजीवी को प्रतिष्ठित पद्म विभूषण से सम्मानित किया जायेगा।केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरूवार देर रात पद्म पुरस्कारों की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी।न्यायमूर्ति एम फातिमा बीबी (मरणाेपरांत), अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती , गायिका ऊषा उत्थुप , अभिनेता विजयकांत (मरणोपरांत) और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सत्यब्रत मुखर्जी को पद्म भूषण से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

सरकार ने दो दिन पहले ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया था।पद्म पुरस्कार सामाजिक कार्य , लोक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग , व्यापार , उद्योग और साहित्य आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिये जाते हैं। इस बार कुल 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा । एक पुरस्कार दो लोगों को संयुक्त रूप से दिया गया है। पुरस्कार पाने वाली हस्तियों में पांच को पद्म विभूषण , 17 को पद्म भूषण और 110 को पद्म श्री से सम्मानित किया जायेगा। इस वर्ष पद्म पुरस्कार पाने वालों में 30 महिलाएं और 8 विदेशी हैं। नौ हस्तियों को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया जा रहा है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button