
देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल दिवंगत कल्याण सिंह, गीता प्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष दिवंगत राधेश्याम खेमका को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वाेच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से अलंकृत किया गया है।महाराष्ट्र से शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे को भी दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। जबकि कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य और सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग की नामचीन हस्तियों – सत्य नाडेला और सुंदर पिचाई को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने 128 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने की घोषणा की। इनमें चार लोगों को पद्म विभूषण, 17 लोगों को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्म श्री प्रदान किया जाएगा।
पद्म भूषण से अलंकृत हुए लोगों में श्री आजाद और श्री भट्टाचार्य के अलावा अभिनेता विक्टर बनर्जी (कला), गुरमीत बावा (कला), नटराजन चंद्रशेखरन (उद्योग), श्री कृष्णा इला एवं श्रीमती सुचित्रा इला (संयुक्त, उद्योग), सुश्री मधुर जाफरी (पाककला, अमेरिका), श्री देवेन्द्र झांझरिया (खेल), श्री राशिद खान (कला), श्री राजीव महर्षि (प्रशासन), सत्यनारायण नाडेला (उद्योग, अमेरिका) सुंदर राजन पिचाई (उद्योग, अमेरिका), साइरस पूनावाला (उद्योग), श्री संजय राजाराम (मरणोपरांत, विज्ञान, इंजीनियरिंग, मैक्सिको), सुश्री प्रतिभा रे (साहित्य), स्वामी सच्चिदानंद (शिक्षा एवं साहित्य) और श्री वशिष्ठ त्रिपाठी (शिक्षा एवं साहित्य) शामिल हैं।पद्म श्री से सम्मानित होने वाले लोगों में श्री प्रह्लाद लाल अग्रवाल (उद्योग), प्रो. नज़मा अख्तर (साहित्य एवं शिक्षा) श्री सुमित एंटिल (खेल), श्री टी सेंका आओ (साहित्य एवं शिक्षा), सुश्री कमलिनी अस्थाना एवं सुश्री नलिनी अस्थाना (कला), श्री सुब्बना अय्यपन (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग), श्री जे के बजाज (शिक्षा एवं साहित्य), श्री एस बालासुब्रह्मण्यम (साहित्य एवं शिक्षा), श्रीमद बाबा बलिया (सामाजिक कार्य), सुश्री संघमित्रा बंद्योपाध्याय (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग), सुश्री माधुरी बर्थवाल (कला), श्री अखोन असगर अली बशारत (साहित्य एवं शिक्षा), डॉ. हिम्मतराव बावस्कर (चिकित्सा), श्री हरमोहिन्दर सिंह बेदी (साहित्य एवं शिक्षा), श्री प्रमोद भगत (खेल), श्री एस बालेश भजन्त्री (कला), श्री खांडू वांगचुक भूटिया (कला), श्री मारिया क्रिस्टोफर बाइरस्की (साहित्य एवं शिक्षा), श्री आचार्य चंदन जी (सामाजिक कार्य), सुश्री सुलोचना चव्हाण (कला), श्री नीरज चोपड़ा (खेल), सुश्री शकुंतला चौधरी (सामाजिक कार्य), श्री शंकर नारायण मेनन चुंडायिल (खेल), श्री एस दामोदरन (सामाजिक कार्य), श्री फैसल अली दार (खेल), श्री जगजीत सिंह दरदी (उद्योग एवं व्यापार), श्री आदित्य प्रसाद दास (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग), डॉ. लता देसाई (चिकित्सा)।श्री मजली भाई देसाई (सार्वजनिक जीवन), सुश्री बसंती देवी (सामाजिक कार्य), सुश्री लौरेम्बम बीनो देवी (कला), सुश्री मुक्तामणि देवी (उद्योग), सुश्री श्यामामणि देवी (कला), श्री खलील दंतेजवी (मरणोपरांत, साहित्य एवं शिक्षा), श्री सावजी भाई ढोलकिया (सामाजिक कार्य), श्री अर्जुन सिंह ध्रुवे (कला), डॉ. विजय कुमार विनायक डोंगरे (चिकित्सा), श्री चंद्रप्रकाश द्विवेदी (कला), श्री धनेश्वर इंगती (साहित्य एवं शिक्षा), श्री ओम प्रकाश गांधी (सामाजिक कार्य), श्री नरसिंह राव गरिकापति (साहित्य एवं शिक्षा), श्री गिरधारी राम घोंजू (मरणोपरांत, साहित्य एवं शिक्षा), श्री शैबाल गुप्ता (मरणोपरांत, साहित्य एवं शिक्षा), श्री नरसिंह प्रसाद गुरु (साहित्य एवं शिक्षा), श्री गोसावीडू शेख हसन (मरणोपरांत, कला) श्री र्यूको हीरा (उद्योग), सुश्री सोसम्मा जाइप (पशुपालन), श्री अवध किशोर जाडिया (कला) और सुश्री सौकार जानकी (कला)।पुरस्कार सम्मानित होने वाले लोगों में सुश्री तारा जौहर ( साहित्य और शिक्षा), सुश्री वंदना कटारिया (खेल), श्री एच आर केशवमूर्ति कला, श्री रुटगर कोर्टनहोस्ट साहित्य और शिक्षा,श्री पी नारायण कुरुप साहित्य और शिक्षा, सुश्री अवनी लेखरा खेल, श्री मोती लाल मदान विज्ञान और इंजीनियरिंग, श्री शिवनाथ मिश्रा कला, डॉ नरेंद्र प्रसाद मिश्रा(मरणोपरांत)चिकित्सा, श्री दर्शनम मोगीलैया कला, श्री गुरुप्रसाद मोहापात्रा (मरणोपरांत)नागरिक सेवा,श्री थाविल कोंगमपट्टू एवी मुरुगैयन कला, सुश्री आर मुतुकनम्मल कला, श्री अब्दुल कादिर नाडाकट्टीन ग्रासरूट इनोवेशन, श्री अमाई महालिंगा नायक कृषि, श्री त्सेरिंग नामग्याल कला,श्री एकेसी नटराजन कला, श्री वी एल न्घाका साहित्य और शिक्षा, श्री सोनू निगमकला, श्री राम सहाय पांडे कला, श्री चिरापत प्रपंडविद्या साहित्य और शिक्षा सुश्री के वी राबिया सामाजिक कार्य, श्री अनिल कुमार राजवंशी विज्ञान और इंजीनियरिंग,श्री शीश राम कला,श्री रामचंद्रैया कला, डॉ सुंकर वेंकट आदिनारायण राव चिकित्सा, सुश्री गामित रामिलाबेन रायसिंहभाई सामाजिक कार्य, सुश्री पद्मजा रेड्डी कला, गुरु तुलकु रिंपोचे अध्यात्मवाद, श्री ब्रह्मानंद संखवालकर खेल,श्री विद्यानंद सारेक साहित्य और शिक्षा, श्री काली पदा सरेन साहित्य और शिक्षा, डॉ वीरास्वामी सेशिया चिकित्सा, सुश्री प्रभाबेन शाह सामाजिक कार्य, श्री दिलीप साहनी साहित्य और शिक्षा, श्री राम दयाल शर्मा कला, श्री विश्वमूर्ति शास्त्री साहित्य और शिक्षा, सुश्री तातियाना लावोव्ना शौम्याना साहित्य और शिक्षा,श्री सिद्धलिंगैया:(मरणोपरांत) साहित्य और शिक्षा, श्री काजी सिंह कला,श्री कोन्सम इबोम्चा सिंह कला,श्री प्रेम सिंहसामाजिक कार्य, श्री सेठ पाल सिंह कृषि, सुश्री विद्या विंदू सिंह साहित्य और शिक्षा, बाबा इक़बाल सिंह जी सामाजिक कार्य, डॉ भीमसेन सिंघल चिकित्सा, श्री शिवानंद योगा, श्री अजय कुमार सोंकर विज्ञान और इंजीनियरिंग,सुश्री अजीता श्रीवास्तव कला, सद्गुरु ब्रह्मेशानंद आचार्य स्वामी अध्यात्मवाद, डॉ बालाजी तांबे (मरणोपरांत) चिकित्सा, श्री रघुवेंद्र तंवर साहित्य और शिक्षा, डॉ कमलाकर त्रिपाठी चिकित्सा, सुश्री ललिता वकील कला, सुश्री दुर्गा बाई व्याम कला, श्री जयंतकुमार मगनलाल व्यास विज्ञान और कला तथा सुश्री बडाप्लिन वार साहित्य और शिक्षा के लिए पुरस्कार दिया जायेगा।
सीबीआई के 26 अधिकारियों,कार्मिकों को गणतंत्र दिवस पुरस्कार
गणतन्त्र दिवस, 2022 के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के कुल 29 अधिकारियों व कार्मिकों को राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं।सीबीआई की एक एक विज्ञप्ति के अनुसार छह अधिकारियों/कार्मिकों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 23 अन्य अधिकारियों/कार्मिकों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं।पदक प्राप्तकर्ताओं के नाम निम्नानुसार हैं:(विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक)श्री रमनीश गीर, संयुक्त निदेशक/एचओज़ेड, सीबीआई, भोपाल; श्री सतीश कुमार राठी, अपर पुलिस अधीक्षक, सीबीआई, एसी –छह/एसआईटी, नई दिल्ली; श्री अनिल कुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक, सीबीआई, एसी –छह/एसआईटी, नई दिल्ली; श्री नत राम मीणा, पुलिस उपाधीक्षक, सीबीआई, एसीबी, गांधीनगर; श्री बंसीधर बिजारनियाँ, सहायक उप निरीक्षक, सीबीआई, एसी-1, नई दिल्ली एवं श्री महबूब हसन, प्रधान सिपाही, सीबीआई (मुख्यालय), नई दिल्ली(सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक)श्री अखिलेश कुमार सिंह, भा. पु. सेवा, पुलिस उप महानिरीक्षक, सीबीआई, एससीबी, कोलकाता; डॉ नितिन दीप ब्लाग्गन, भा. पु. सेवा, पुलिस उप महानिरीक्षक, सीबीआई, एसी-1, नई दिल्ली; श्री अरविन्द कुमार उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक, सीबीआई, ए सी-1, नई दिल्ली; श्री आनंदा कृष्णन टी पी, पुलिस उपाधीक्षक, सी बी आई, एस सी बी, तिरुवनंथपुरम; श्री संजय कुमार गौतम, पुलिस उपाधीक्षक, सी बी आई अकादमी, गाज़ियाबाद;श्री विकास कुमार पाठक, पुलिस उपाधीक्षक, सी बी आई, ए सी बी, धनबाद; श्री आलोक कुमार शाही, पुलिस उपाधीक्षक, सी बी आई, ए सी बी, नई दिल्ली; श्री सुब्रमण्यम देवेन्द्रन, अपर विधि सलाहकार, सी बी आई, ए सी-1, नई दिल्ली; श्री नकुल सिंह यादव, निरीक्षक, सी बी आई (मुख्यालय), नई दिल्ली; श्री अमित कुमार, निरीक्षक, सी बी आई, ए सी बी, पटना; श्री राकेश रंजन, निरीक्षक, सी बी आई, ए सी बी, बंगलौर; श्री महेश विजय पारकर, निरीक्षक, सी बी आई, बी एस एफ बी, मुम्बई; श्री अनिल कुमार, उप निरीक्षक, सी बी आई, एस यू, नई दिल्ली; श्री ध्रमेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक, ए सी –2, नई दिल्ली; श्री चन्द्र पाल, प्रधान सिपाही, सी बी आई, एस टी बी, नई दिल्ली; श्री लोगनाथन रंगास्वामी, प्रधान सिपाही, सी बी आई, एस सी बी, चेन्नई; श्री के वी जगन्नाथ रेड्डी, प्रधान सिपाही, सी बी आई, ए सी बी, बंगलौर; श्री हरभान सिंह, प्रधान सिपाही, सी बी आई अकादमी, गाज़ियाबाद; श्री महेश माधवराव गजरल्वार, प्रधान सिपाही, सी बी आई, ए सी बी, मुंबई; श्री आर जयशंकर, सिपाही, सी बी आई, एस यू, चेन्नई; श्रीमती कौशल्या देवी, सिपाही, सी बी आई, ए सी बी, जयपुर; श्री ओम प्रकाश नैथानी, कार्यालय अधीक्षक, सी बी आई, (मुख्यालय), नई दिल्ली तथा श्री सत्यब्रत साह, अपराध सहायक, सी बी आई, ए सी बी, कोलकाता .
जम्मू कश्मीर पुलिस को मिले सर्वाधिक वीरता पदक
जम्मू-कश्मीर को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता के लिए 115 पुलिस हासिल किये जिसमें विशिष्ट सेवा के लिए दो राष्ट्रपति पदक और 15 उत्कृष्ट सेवा पदक शामिल हैं।देश भर में किसी भी पुलिस बल के संदर्भ में जम्मू-कश्मीर पुलिस के पास सर्वाधिक पदक हैं।इस बात से उत्साहित केंद्र शासित प्रदेश के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस को समर्थन देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, गृह सचिव और गृह मंत्रालय के अन्य अधिकारियों को धन्यवाद दिया।जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ट्वीट में पुरस्कार विजेताओं को भी बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि राज्य पुलिस समर्पण और जोश के साथ देश की सेवा करना जारी रखेगी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू) मुकेश सिंह और मुनीश कुमार सिन्हा (मुख्यालय) को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक मिला है।जम्मू-कश्मीर पुलिस को राज्य में समय पर और कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी प्रदान करने का श्रेय दिया गया है, जिससे कई आतंकवादियों का सफाया हुआ है। वर्ष 2021 में जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों द्वारा 100 सफल आतंकवाद-रोधी अभियानों में, राज्य में 44 शीर्ष कमांडरों और 20 विदेशियों सहित 182 आतंकवादियों का सफाया किया गया है।